अफसरशाही के चलते नही होते विभाग में काम,सिंहदेव ने पंचायत मंत्री के पद को किय बाय-बाय..

# Neeraj Makhija | 16 Jul, 2022

डेेस्क/- राजधानी में बीते दिनों सीएम भूपेश बघेल के साथ हुई कैबिनेट मंत्रियों की बैठक के बाद से वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव देव नाराज बताए जा रहे हैं। उनकी नाराजगी का कारण राज्य में चल रही अफसरशाही और सबसे मुख्य ढाई ढाई साल का फार्मूला ही रहा है

हालांकि पार्टी में फुट न पड़े और आपस में कांग्रेस के मंत्री व विधायक ना बिखरे इसके चलते श्री सिंहदेव चुप बैठे थे। लेकिन आखिरकार बिफरे सिंहदेव का दुख छलक पड़ा और उन्होंने राज्य के पंचायत मंत्री के पद को बाय बाय कहने का फैसला कर अंबिकापुर से कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना इस्तीफा भेज दिया है इस बात की पुष्टि उनके करीबी करीबियों समेत खास समर्थक पंकज सिंह ने की है

मिली जानकारी के अनुसार अगर श्री सिंहदेव का इस्तीफा मंजूर हो जाता है तो पंचायत विभाग छोड़कर उनके पास बाकी सभी विभाग यथावत रहेंगे। सूत्रों की माने तो श्री सिंहदेव ने पंचायत विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि अफसरशाही के चलते मंत्री श्री देव की कोई सुनवाई नहीं हो रही है..

Banner