अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला शहर पहुंचे...

# Neeraj Makhija | 06 Jun, 2022

बिलासपुर /- अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला आज शाम दयालबंद में गुरमीत सिंह भाटिया के निवास पहुंचे तथा परिवार से मुलाकात की ।सेंट्रल गुरुद्वारा दयालबंद में मत्था टेका यहां पर गुरमीत सिंह भाटिया ,प्रिंस भाटिया व उनके परिवार के सभी सदस्यों ने सांसद गुरजीत सिंह का सम्मान किया। वे एक निजी कार्यक्रम में रायपुर आए हुए थे गुरमीत सिंह भाटिया तथा प्रिंस भाटिया के अनुरोध पर वे शहर पहुंचे ।भाटिया परिवार के साथ सौजन्य मुलाकात तथा शहर के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की

 

ईस दौरान गुरमीत सिंह भाटिया के निवास पर पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ,महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे , सभापति शेख नसरुद्दीन ,तविनदर पाल सिंह अरोरा, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह अरोरा ,पार्षद रविंद्र सिंह ,राघवेंद्र सिंह के अलावा राजकुमार तिवारी, राजेंद्र शुक्ला, समीर अहमद, मनीष अग्रवाल तथा सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया

इस अवसर पर गुरमीत सिंह भाटिया के निवास पर अमृतसर के सांसद ने एक पारिवारिक माहौल में सभी से बातचीत की तथा इस दौरान प्रिंस भाटिया ने प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा बिलासपुर का नाम खेल में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी की भी जानकारी दी ।ज्ञात हो कि अमृतसर के सांसद पहली बार शहर आए है।

Banner