थोक फल सब्जी व्यापारी महासंघ के लगातार पांचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने अनिल सलूजा...

# Neeraj Makhija | 28 Apr, 2022

बिलासपुर/- थोक फल सब्जी व्यापारी महासंघ बिलासपुर और थोक फल सब्जी मंडी तिफरा का चुनाव संपन्न हुआ,जिसमें व्यापारियों की ओर से सर्वसम्मति से पांचवी बार अनिल सलूजा को अध्यक्ष पद हेतु चुना गया,इस दौरन चुनाव अधिकारी के रूप में बंधु लाल मौर्य उपस्तिथ रहें,बता दे आपको श्री सलूजा सम्भागीय चैम्बर ऑफ कॉमर्स सहित जिला उद्योग संघ में भी वे कोषाध्यक्ष का पद बखूबी सम्भाल रहें हैं...

बता दे आपको श्री सलूजा लगातार व्यापारी हित के कार्यो में अग्रसर रहते है तो वही देखा जाए तो फल सब्जी को व्यावस्तिथ रूप से स्थापित करने में भी इनका महत्वपूर्ण सहयोग रहा हैं,जिसकी वजह से व्यापारियों ने एक राय होकर लगातार पांचवी बार उन्हें निर्विरोध अपना अध्यक्ष चुना हैं..

इस अवसर पर लगातार पांचवी बार अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे अनिल सलूजा ने कहा कि व्यापारियों का मुझे स्नेह और विश्वास निरंतर प्राप्त होता रहा है,इसे सदैव कायम रखते हुए हरेक कार्य में मैं व्यापारियों के साथ खड़ा रहूंगा,उन्होंने कहा कि फल सब्जी मंडी को बने भी 5 वर्ष हो गए हैं,यहां पर कुछ विसंगतियां थी जिन्हें यथाउचित सुधार किया जा रहा है,वही जो बचे कार्य है उसे भी अतिशीघ्र दूर कर लिया जाएगा,वही शासन प्रशासन से मिलकर व्यापारियों के हित की हर सम्भव मदद कर उन्हें को राहत मिले,हर वह कार्य किये जाएंगे,वही पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर अनिल सलूजा ने सभी व्यापारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है...

Banner