छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक का हुआ भव्य स्वागत..

# Neeraj Makhija | 18 Apr, 2022

बिलासपुर/- एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुँचे राज्यसभा सांसद डा. संदीप पाठक का भव्य स्वागत किया गया,इस दौरान भव्य विशाल रोड शो भी किया गया जो शहर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान होते हुए सिटी कोतवाली चौक,तेलीपारा रोड, पुराना बस स्टैंड चौक होते हुए सीएमडी कॉलेज चौक में समापन हुआ,जिसमें सभी जिलों के कार्यकर्ताओं सहित विधानसभा पदाधिकारी भी शामिल रहे,वही देखा जाए तो सांसद डॉ. संदीप पाठक का बिलासपुर गृह जिला होने के कारण बिलासपुर जिले के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया,इस दौरान स्वागत रैली में प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय, प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी विशेष रूप से उपस्तिथ होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किये..

 

इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार और यहां की राजनीति पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि यहां की राजनीति की जड़ में भ्रष्टाचार का बोलबाला है,राज्य सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है,माइनिंग माफिया का दबदबा कायम है,तबादला और पदस्थापना में अफसर लाखों स्र्पये ले रहे है,वही शर्मनाक बात यह है कि अनुकंपा नियुक्ति में भी पीड़ित परिवार को सरकारी महकमा बख्श नहीं रहे हैं,इस संस्कृति को बदलने के लिए आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो रही है,उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र एजेंडा है भ्रष्टाचार मुक्त देश बने...

  

पत्रकारों से चर्चा करते हुए आम आदमी पार्टी की राज्य में बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप का देश में एकमात्र एजेंडा है,साफ सुथरी राजनीति करना और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना,दिल्ली में आप की सरकार ने जो काम किया है वह देशभर के लिए रोल माडल है..

 

सत्ताधारी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सब कुछ उलटा हो रहा है,इससे और ज्यादा शर्मनाक बात क्या हो सकती है कि अनुकंपा नियुक्ति में अफसर पीडित परिवार से पैसा खा रहे हैं,उन अफसरों को शर्म आनी चाहिए,इस तरह की संस्कृति किसी भी स्तर पर मान्य नहीं की जा सकती,पीडित परिवार को मदद पहुंचाने के बाद पैसा मांग रहे हैं,तबादला और पोस्टिंग में भी जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है..

 

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की तरह आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ को भी डेवलप करेंगी,इस बार पार्टी पूरे 90 सीट पर दमखम से चुनाव लड़ेगी,इस दौरान जसबीर सिंह चांवला,प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला,शहर अध्यक्ष डॉ उज्वला कराडे,लीलावती लहरे,संतोष बंजारे,नुरुल हुडा,देवकुमारी,सुंदरी,अमिरन,लक्ष्मण,सोनिया,आशना जायसवाल,ज़ाकिर अली सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे..

Banner