"मौका मिला "जान बचगई" वरना राम जाने क्या होता"युवती ने साथियों के साथ ठेकेदार व उसके जीजा का अपहरण कर सुनसान रोड लोयोलां स्कूल के समीप लाकर की मारपीट..

# Neeraj Makhija | 01 Apr, 2022

बिलासपुर/- बीसी की रकम को लेकर दो पक्ष में विवाद के बाद मारपीट हो गया,जिसके बाद एक पक्ष के महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के ठेकेदार और उसके जीजा का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करते हुए ठेकेदार की पत्नी को फ़ोन कर 50 हजार रुपये की मांग करने लगें,पुलिस ने उक्त मामले में देर रात एक युवती समेत 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है..

बता दे आपको सिविल लाइन क्षेत्र के पारिजता कालोनी में रहने वाले ऋषभ श्रीवास्तव(30) ठेकेदारी करते हैं,ऋषभ और उसके परिवार के सदस्य बीसी भी खिलवाते हैं,एक युवती उन पर बीसी की रकम रखने का आरोप लगा रही थी, इसके कारण युवती और ऋषभ के परिवार वालों के बीच विवाद चल रहा था,गुस्र्वार की देर शाम युवती अपने कुछ साथियों को लेकर ऋषभ के घर पहुंची और स्र्पये मांगने लगी,इसे लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद और मारपीट करते हुए युवती और उसके साथियों ने ऋषभ का अपहरण कर लिया..

प्रार्थी ऋषभ ने बताया कि अपहरण के बाद उसे और उसके जीजा जी को फ़ॉरचुयनर या एक्सयुवी जैसी किसी गाड़ी में जबरदस्ती बैठा कर सरकंडा क्षेत्र के लोयोला स्कूल के समीप लेजाकर मारपीट करते हुए उनकी पत्नी को फ़ोन कर पैसे की मांग करने लगे,तत्पश्चात उससे जबरन कुछ पेपर पर हस्ताक्षर कराया गया है,वहां से उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई है,बहरहाल पुलिस ने उक्त मामलें में 2 लोगो को गिरफ्तार कर लिया हैं,वही धर्मेंद्र,दिनेश सहित उनके अन्य साथी फरार बताए जा रहे है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है ..

Banner