तड़के सुबह जब पुलिस और गांजा तस्कर हुए आमने सामने,फिल्मी अंदाज में चली भागादौड़ी..

# Neeraj Makhija | 26 Mar, 2022

बिलासपुर/- बिलासपुर की सिरगिट्टी पुलिस ने एनडीपीएस के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की हैं,पशु आहार के नीचे छिपाकर रखा 12 बोरीयों में 04 क्विंटल 10 किलोग्र्राम गांजा जप्त किया हैं,बताया जा रहा है कि जप्त किये गए गांजा की कीमत लगभग 41 लाख रूपये है...

बता दे आपको जिले मे अवैध मादक पदार्थाें व नशीली दवाईओं को पकडने अभियान के तहत् बीती रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथुर को मुखबीर से सूचना मिली कि भारी मात्रा मे एक सफेद टाटा ट्रक मे अवैध गांजा उडीसा रायगढ की ओर से बिलासपुर जिले मे आ रहा है,जिसके बाद तत्काल कार्यवाही एवं घेराबंदी करने लिये एसएसपी बिलासपुर द्वारा उनकी क्राईम एवं सायबर उनिट प्रभारी हरविन्दर सिंह को अपनी पुरी टीम लेकर मुखबीर के बताये जगह पर तत्काल घेराबंदी करने के निर्देश दिये,जिस पर यूनिट के सभी कर्मचारियों व नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक व थाना प्रभारी सिरगिट्टी सागर पाठक एवं आरक्षक हेमंत सिंह को लेकर दो टीमे बनाकर सघन वाहन चेकिंग तत्काल प्रारम्भ की गई..

इसी दौरान धूमा तिराहा पर तड़के सुबह लगभग 04.30 बजे मुखबीर के बताये वाहन नं. के अनुसार एक सफेद रंग की टाटा क्रमांक सीजी04जेसी 4014 आते दिखी जिसे रोकवाने का प्रयास किया गया लेकिन ड्राईवर पुलिस को देखकर बैरिकेंट तोडकर तेजी से फदहाखार रोड की ओर भागने लगो जिसे तत्काल दुसरी टीम द्वारा पूर्व मे नियोजित योजना के अनुसार एक ट्रक अडाकर रोका गया मिनी ट्रक का ड्राईवर कूद कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्त मे लिया गया..

वही पूछताछ में अपना नाम डाॅ बेहरा पिता त्रिलोचन बेहरा उम्र 48 वर्ष निवासी मार्केटसाही पोस्ट व जिला देवगढ उडीसा का होना बताया एवं ट्रक मे पशु आहार होना व उसे तखतपुर क्षेत्र मे किसी पोल्ट्री फार्म मे छोडने जाना बताया, ट्रक की सघन तलाशी लेने पर पशु आहार की करीब 60 बोरियों के नीचे 12 बोरियों मे 01-01 कि.ग्रा. के पैकेट के शक्ल मे कुल 4 क्ंिवटल 10 कि.ग्रा. गांजा छिपाकर रखा हुआ था,जिसे मौके पर पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया..

जिसके बाद देर सुबह तक चली इस कार्यवाही मे ट्रक का नम्बर सीजी04 जेसी 4014 फर्जी होना पाया गया। ट्रक का असली नम्बर ओडी15क्यु 0036 है। ट्रक मालिक एवं ट्रक सम्बलपुर उडीसा के है। ड्राईवर के फोन नम्बर एवं उससे की गई पूछताछ मे उसने यह कबूल किया कि वह पिछले कई महीनों से हरीश साहू निवासी मोपका व विष्णु सोनी निवासी बलौदा के लिये उडीसा से गांजा ला रहा है। आज भी वह इन दोनों गांजा तस्करों के लिये गांजा लेकर आ रहा था लेकिन पुलिस द्वारा पकडा गया..

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही नारकोटिक्स एक्ट के मुख्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के निर्देशन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन मे एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविन्दर सिंह, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा एवं उनकी पूरी तथा थाना प्रभारी सिरगिट्टी व नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक सागर पाठक आरक्षक हेमंत सिंह व अतुल सिंह एवं थाना सिरगिट्टी के प्रधान आरक्षक 1339 मनोज राजपूत का विशेष सहयोग रहा..

Banner