थानां कोतवाली क्षेत्र का आदतन बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थें..

# Neeraj Makhija | 22 Mar, 2022

बिलासपुर/- थानां क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले आदतन बदमाश को गिरफ्तार करने में कटवाली पुलिस को सफलता हासिल हुई है,बताया जा रहा है पकड़ा गया उक्त युवक तलवार लहरा मोहल्ले वासियों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करता था,आरोपी युवक म खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई..

थानां प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि सूचना मिली कि थानां क्षेत्रान्तर्गत कतिया पारा उदय चौक में रहने वाले मिथिलेश ठाकुर उर्फ डोगचू पिता राजेश ठाकुर उम्र 20 साल द्वारा मोहल्ले में तलवार लहरा कर लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली कर रहा है,वही जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर थानां प्रभारी प्रदीप आर्य एवं टीम द्वारा उक्त युवक को तलवार लहराते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में समक्ष पेश किया गया..

Banner