निगरानी बदमाश द्वारा गिरोह बनाकर दिया गया था चोरी की घटना को अंजाम,फार्म हाउस का चौकीदार ही निकला सरगना..

# Neeraj Makhija | 14 Mar, 2022

रतनपुर/- निगरानी बदमाश द्वारा गिरोह बनाकर दिया गया था चोरी की घटना को अंजाम पुलिस ने सामान सहित 7 आरोपियों को गिरफतार कर लिया हैं, बताया जा रहा है कि फार्म हाउस का चौकीदार ही निकला चोरी का सरगना,रतनपुर पुलिस ने महज 02 दिवस के भीतर ही फार्म हाउस में हुये चोरी की सभी मशरूका जप्त कर लिया हैं..

बता दे आपको प्रार्थी निर्मलेश पांडेय पिता जगदीश कुमार पांडेय उम, 35 साल निवासी राजकिशोर नगर ने थाना रतनपुर में चोरी की शिकायत दर्ज कराया था,उन्होंने बताया था कि ग्राम जाली काटीपारा स्थित फार्म हाउस में दिनांक 10-11 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात चोर ने फार्म हाउस के खिडकी का कांच तोडकर अंदर रखे गैस चूल्हा,गैस सिलेंडर खाना बनाने का बर्तन,सेमसंग कंपन्नी का टीवी,मोटर पंप, एक्जास्ट पंखा कुल कीमत करीब 40000 रू को चोरी कर ले गये थे..

प्रकरण में विवेचना के दौरान चकरभाठा का निगरानी बदमाश के संबध में जानकारी प्राप्त होने पर थाना चकरभाठा की मदद से निकेश कोल की पतासाजी कर अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर थाना रतनपुर क्षेत्र में जाली में फार्म हाउस के चौकीदार सत्यम कोल दुर्गेश कुमार कोल अन्य साथियो के साथ घटना करना स्वीकार किया,जिसके बाद गिरफतार आरोपीयो से चोरी गये मशरूका को जप्त किया गया है।

वही आरोपी विशाल नेताम द्वारा चोरी का टीवी खरीदने पर उससे टीवी जप्त किया गया हैं,पकड़े गए सभी आरोपीयो को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया.. 

गिरफतार आरोपीयों के नाम..

1. निकेश कुमार कोल पिता अशोक कुमार कोल उम्र 23 साल निवासी विकास नगर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0

2. सत्यम कुमार कोल पिता स्वर्गीय राम रतन को उम्र 25 साल निवासी ग्राम जाली काटी पारा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

3 दुर्गेश कुमार कोल पिता महावीर उम्र 25 साल पता ग्राम जाली काटी पारा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

4. सुरेश कुमार कोल पिता जयराम कोल 24 साल पता ग्राम जाली काटी पारा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

5. दीपक मरावी पिता इतवारी लाल मरावी उम्र 23 साल पता ग्राम जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

 6. रविशंकर कोल पिता गोरेलाल कुल उम्र 22 साल पता ग्राम जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

7 विशाल नेताम पिता हीरालाल नेताम उम्र 19 साल पता ग्राम जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

Banner