प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला की नई कार्यकरिणी घोषित..

# Neeraj Makhija | 08 Mar, 2022

बिलासपुर /- प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन को जिला स्तर में मजबूत बनाने एवं पत्रकारों के हित मे कार्य करने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश माखीजा ने जिला अध्यक्ष सहित जिले की नई कार्यकारिणी घोषित की हैं,वही उन्होंने नियुक्त किये गए नए पदाधिकारियों में युवाओं को मौका देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही है..

 

बता दे आपको प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन को बिलासपुर जिला में सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री माखीजा ने राजा जंकयानी को बिलासपुर ज़िलें का “अध्यक्ष”तो वही जतिन माखीजा को जिला महासचिव नियुक्त किया है,इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष जीतू ठारवानी, कोषाध्यक्ष अशोक भोजवानी,जिला सचिव अंशु बजाज,जिला सह-सचिव रामचंद्र सोनी तो वही परमेश्वर श्रीवास को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है..

उक्त जानकारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने दी साथ ही नव मनोनीत जिला अध्यक्ष सहित उनकी पूरी टीम को उज्जवल भविष्य के साथ बधाईयाँ दी..

Banner