सूदखोर के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही,मूल एवं ब्याज की रकम प्राप्त होने के बाद भी कर रहा था ब्लैकमेल..

# Neeraj Makhija | 24 Feb, 2022

जीपीएम/- सूदखोर के विरुद्ध जीपीएम पुलिस की बड़ी कार्यवाही की हैं,बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा मूल एवं ब्याज की रकम प्राप्त होने के बाद भी पीड़ित को ब्लैकमेल कर रहा था,वही पीड़ित की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं..

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान त्रिलोक बंसल ने बताया गया कि प्रार्थी रवि शंकर साहू पिता स्व. लक्ष्मी नारायण साहू उम्र 26 साल द्वारा 2 दिनों पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराया कि पेण्ड्रा निवासी हितेश सूर्यवानी (मो.नं. 7224848888 ) को यह अच्छी तरह जानता व पहचानता है जिससे घरेलू अवश्यकता पड़ने पर 30000रू / (तीस हजार रूपये) 5% ब्याज पर जनवरी 2020 में लिया था,जो अमानत के तौर पर विश्वास दिलाते हुए एक ब्लैंक चेक लिया था, उधारी रकम एवं प्रति माह की ब्याज को किश्तो में 15 जनवरी 2022 तक 30000रू मूलधन एवं 40000रू ब्याज वापिस लौटा कर चेक को वापस लेने हितेश सूर्यवानी को बोला तब हितेश बोला कि हिसाब अभी बाकी है..

वही जब प्रार्थी द्वारा बोला गया कि उसने पूरा पैसा ब्याज समेत दिया हू,तो आरोपी हितेश द्वारा धमकी देते हुए बोला कि 30000रू / लेना है नही दोगे तो तुम्हारे चेक में 60000रू/ भरकर बाउंस कराकर कोर्ट में घसीटने की धमकी देने लगा..

वही दिनांक 02.02.2022 को हितेश सूर्यवानी के द्वारा ब्लैंक चेक को बाउंस करा दिया गया, तथा फिर से धमकी दे रहा है । जिससे यह भारी परेशान है दिनांक 21.02.2022 को दोपहर हितेश सेानवानी ने गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए गाडी चढावाकर जान से मारने की धमकी दिया है तथा मारने की कोशिश कर रहा था जिससे विजय साहू एंव आंनद साहू ने बीच बचाव किये है

जिसके बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर कर्जा एक्ट कायम कर विवेचना करते हुए थाना प्रभारी पेण्ड्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई करते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिए,जिसके बाद प्रकरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगावकर के निर्देशन में थाना पेंड्रा की टीम के द्वारा आरोपी हितेश सूर्यवानी पिता स्व. ताराचंद सूर्यवानी उम्र 36 साल निवासी पुराना बस स्टैंड पेण्ड्रा को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई..

Banner