पुलिस ने किया लूट का खुलासा..

# Neeraj Makhija | 18 Feb, 2022

बिलासपुर/- बिलासपुर पुलिस ने लूट के तीन मामलो का खुलासा किया है। इसके साथ ही लूट के 7 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 27 जनवरी को सीपत निवासी दिलचन्द ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि लगरा नहर के पास 4 लड़को ने रास्ता रोक कर उसकी डीलक्स बाइक सीजी 10 एएच 7639 को लूट कर फरार हो गए है

शिकायत पर थाना सीपत में अपराध दर्ज किया गया। 29 जनवरी को विक्की सोनी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि दुकान बंद कर वापसी के दौरान रपटा चौक में दो मोटरसाइकिल सवारों ने 5- 6 लाख के जेवरात से भरे बैग को लूट कर फरार हो गए हैं,इसी तरह प्रार्थी लक्की ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि तखतपुर से 12 फरवरी की रात शादी से वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी करके वापस लौट रहा था तभी कानन पेंडारी से एक किलोमीटर पहले 4 अज्ञात बाइक सवारों ने उसे धक्का देकर गाड़ी से गिरा दिया और फिर मारपीट करके पास में रखे हुए 5 लाख के कीमती डीएसएलआर कैमरे को लूट लिया। लूट की बढ़ती हुई घटनाओं के मद्देनजर पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश में लगी हुई थी।

पुलिस की टीम ने अलग अलग जगहों से घेराबन्दी कर आकाश श्रीवास ,अभिजित वैद्य,व हरीश राठौर को गिरफ्तार किया। तीनो के कब्जे से लूट के सोने चांदी के आभूषण व मोटरसाइकिल बरामद किया। इन आरोपियो के अलावा विवेक साहनी,चंदन तिवारी,विकास यादव व लक्की यादव को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से लूट का कैमरा व मोटरसाइकिल बरामद किया गया।पुलिस ने सभी आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Banner