बिलासपुर व रायपुर के बाद अब दुर्ग में भी क्राइम डीएसपी के नेतृत्व में बना नारकोटिक्स सेल..

# Neeraj Makhija | 18 Feb, 2022

दुर्ग/- बिलासपुर व रायपुर के बाद अब दुर्ग में भी नारकोटिक्स सेल का गठन किया गया है। डीएसपी क्राइम नसर सिद्धकी के नेतृत्व में तीन टीआई,एक एएसआई व 4 आरक्षको को नारकोटिक्स सेल में शामिल किया गया है

ज्ञातव्य है कि राज्य में सबसे पहले 8 सदस्यीय नारकोटिक्स सेल का गठन बिलासपुर जिले में 31 जनवरी को किया गया था। उसके बाद बिलासपुर की ही तर्ज पर उसी नक्शे कदम पर चलते हुए कल 17 फरवरी को राजधानी रायपुर में भी 8 सदस्यीय टीम तथा अब दुर्ग में भी 8 सदस्यीय टीम का गठन हुआ है। हालांकि राजधानी में टीम के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी व दुर्ग में डीएसपी नसर सिद्धकी को दी गयी है। सभी जगह की टीमें मादक द्रव्यों की तस्करी रोकने के साथ ही तस्करों को गिरफ्तार करेगी।

दुर्ग की टीम में निरीक्षक गौरव तिवारी,विशाल सोम व सुरेश ध्रुव के अलावा साईबर सेल के एएसआई पूर्ण बहादुर आरक्षक अनूप शर्मा,तिलेश्वर राठौर,रिंकू सोनी,पन्ने लाल शामिल हैं।

Banner