नशे के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का अभियान जारी,पुलिस कप्तान के निर्देश में लगातार आरोपियों पर कसा जा रहा शिकंजा..

# Neeraj Makhija | 12 Feb, 2022

बिलासपुर /- सिविल लाइन पुलिस ने दो अलग अलग मामलों मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिसमे से एक आरोपी से सिविल लाइन पुलिस ने 3 किलो गांजा व दूसरे मामले में दूसरे आरोपी से नशीली टेबलेट व कफ सिरफ जप्त किया गया है,पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है..

बता दे आपको पुलिस कप्तान पारुल माथुर द्वारा पूर्व में मीटिंग लेकर नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे,इसी तारतम्य में सिविल लाइन पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में NDPS एक्ट की कार्यवाही की गई है,

सिविल लाइन थानां प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की मगरपारा चौक के पास से जरहाभाठा मिनीबस्ती निवासी लखन उर्फ कुर्रे पिता गोविंद (18 वर्ष) द्वारा गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था,सुचना पर तत्काल एक टीम बना आरोपी को गांजे सहित घेराबंदी कर गिरफ्तार किया,पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 3 किलो गांजा कीमती जिसकी कीमत तकरीबन 15000 एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कीमती 50000 को जब्त किया गया,आरोपी के विरुद्ध NDPS act की कार्यवाही की गई..

वही एक अन्य मामले में मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को रिंग रोड नंबर 2 के पास से बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से NITRAVET-10 (680 नग), NITROSUN-10 (480 नग) तथा ONEREX SYRUP (17 नग ) जब्त किया गया,इसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपए से अधिक है..

पकड़े गए आरोपियों का नाम..

1 - आकाश राव पिता परदेशी राव (22 वर्ष) निवासी राम नगर कोशगाई मन्दिर के पास रतनपुर..

2 - लखन कुर्रे उर्फ छोटू पिता गोविंद कुर्रे उम्र 18 वर्ष,निवासी जरहाभाठा...

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थानां प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता,उप-निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव,आरक्षक सरफराज खान,विकास यादव,मनोज बघेल का विशेष सहयोग रहा...

Banner