थाने के बाहर आग लगाने वाले युवक की हुई मौत, सिविल लाईन टीआई सनिप रात्रे भेजे गए तारबाहर...

# Neeraj Makhija | 09 Feb, 2022

बिलासपुर/ - थाने के बाहर आग लगाने वाले युवक की आज ईलाज के दौरान मौत हो गयी,जिसके बाद एसएसपी पारुल माथुर ने टीआई सनिप रात्रे को हटा दिया गया,हालांकि उन्हें तारबाहर थाने का प्रभारी बनाया गया है,उनकी जगह तारबाहर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता को सिविल लाईन थाना प्रभारी बनाया गया है..

ज्ञातव्य हों कि बीते शनिवार को कोटा निवासी युवक समीर खान उर्फ जानू ने आधी रात को सिविल लाईन थाने के बाहर पेट्रोल डाल कर खुद को आग लगा लिया था,आग लगाने के बाद युवक थाने के अंदर घुसा और संतरी कक्ष तक पहुँच गया, नजर पड़ने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी आग बुझाई और उसे सिम्स में ला कर भर्ती करवाया,जहां से उसे अच्छे ईलाज के लिये रायपुर रिफर कर दिया गया था,जहाँ आज ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी..

वही युवक की मौत के बाद किसी तरह के विवादों से बचने के लिए एसएसपी पारुल माथुर ने टीआई सनिप रात्रे को अन्यत्र के थाने में पोस्टिंग दे दी है। हालांकि मृत युवक इससे पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था और उसके विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में भी कई आपराधिक रिकार्ड दर्ज थे।

Banner