एक्टिवा में गांजा तस्करी करते शहर के मुख्य स्थल से महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे..

# Neeraj Makhija | 09 Feb, 2022

बिलासपुर/- नारकोटिक एक्ट के तहत थाना सिविल लाईन पुलिस ने बड़ी कार्यवाही क़ई हैं,टीम ने अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुए रेड कार्यवाही करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया हैं,वही पकड़ें गई आरोपीया से 02 किलो 930 ग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग 14000 एवं परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा को किया गया जप्त किया गया हैं.

बतादे आपको पुलिस कप्तान पारुल माथुर द्वारा जिले में अवैध नशीले पदार्थ मे अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया दिया गया था तथा नार्कोटिक के प्रकरणों मे कार्यवाही हेतु विशेष सेल का भी गठन किया गया है..

इसी तारतम्य में बुधवार को मुखबीर से सूचना मिली कि जरहागांव सेमरचुआ निवासी निशु लक्ष्मी पटेल पति धरमवीर पटेल अपने एक्टिवा वाहन मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिकी हेतु परिवहन करते हुए बिलासपुर महाराणा प्रताप चौक की तरफ आने की सूचना पर उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया,जिस पर पुलिस कप्तान श्रीमति पारूल माथुर के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शनिप रात्रे के द्वारा तत्काल टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया जो थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा महाराणा प्रताप चौक भाटिया पेट्रोल पंप के पास मंगला की ओर से आ रहे एक स्कूटी वाहन क्र0 सीजी 11 एआर 8637 को नाकाबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया

उक्त वाहन मे एक महिला जिसका नाम निशु लक्ष्मी पटेल पति धरमवीर पटेल उम्र 30वर्ष निवासी ग्राम सेमरचुआ थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ.ग मिली जिसे पूछताछ कर महिला के कब्जे से रखे एक काले रंग के बैग की तलाशी लिया गया,जिसमें 03 पैकेट मे मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया,वही बरामद मादक पदार्थ गांजा के संबंध मे पूछताछ कर एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही कर आरोपीयां निशु लक्ष्मी पटेल के कब्जे से कुल 02 किलो 930 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन मे प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा क्र0 सीजी 11 एआर 8637 को जप्त कर आरोपीयां के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया..

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सनिप रात्रे,उप निरी धर्मेन्द्र वैष्णव, सउनि इगेश्वर यादव,सउनि कुसुम कैवर्त्य,प्रआर निर्मल घोष,आर देवेन्द्र दुबे, राजेश नारंग, किशोरवानी, शिव जोगी, हंजित दिनकर, की भूमिका सराहनीय रही।

Banner