हत्या के प्रयास के आरोपी 24 घंटे में पुलिस गिरफ्त में..

# Neeraj Makhija | 06 Feb, 2022

डेस्क/- हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया हैं,बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की आशंका पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था...

मामलें में मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने 5 जनवरी को थाना बैकुण्ठपुर पहुँच रिपोट दर्ज कराई कि उसके पति राजू साहू रात में करीब 9:45 बजे काम करके घर आ रहें थें,इसी दौरान उसके घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर आरोपी अनिल पैंकरा और रूपेश उर्फ छोटू सिंह द्वारा टांगी से हमला कर मौके से फरार हो गए,जिससे राजू के सिर व हाँथ में टांगी के वॉर से गंभीर चोट आया है..

वही रिपोर्ट पश्चात तत्काल घटना से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तवरित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश प्राप्त होने पर टीम गठित कर लगातार फरार आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई,वही आज रविवार को मुख्य आरोपी अनिल पैंकरा को उसके निवास ग्राम खैरि डकई पारा से गिरफ्तार किया गया व सहआरोपी रूपेश सिंह को उसके निवास ग्राम महो रा नवापारा से गिरफ्तार किया गया पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अनिल की पत्नी के साथ राजू के अवैध संबंध होने की आशंका पर राजू साहू को जान से मारने की योजना बनाकर घटना को अंजाम देना बताया,वही पकड़े गए आरोपीयो से घटना में प्रयुक्त टांगी व मोटर सायकल जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज गया..

Banner