सही राह दिखाकर भविष्य बनाने वाले खुद अपनी राह से भटके...

# Neeraj Makhija | 05 Feb, 2022

बिलासपुर/- मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हरकत में आई बिलासपुर पुलिस ने पोस्टिंग के नाम पर रकम लेने वाले शिक्षक को गिरफ्तार किया है। शिक्षक के साथ ही पोस्टिंग के खेल में संलिप्त उसके सरगना शिक्षक को भी गिरफ्तार किया गया है। जिस शिक्षक नँद कुमार साहू की ऑडियो वाइरल हुई थी वो सिर्फ 5 हजार रुपये कमीशन के लालच में काम करता था। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है..

नए चयनित शिक्षक ललिता साहू का 20 जनवरी को जारी चयन सूची में नाम आने के बाद उनके पति भूपेंद्र साहू के पास नँद कुमार साहू का फोन आया। नँद कुमार साहू ने उनकी पत्नी की पोस्टिंग मनचाही जगह में करवाने का दावा कर के रकम की मांग की थी। ध्यान नही देने पर बार बार फोन कर के रकम की मांग की गई और नही देने पर पोस्टिंग लटकाने की धमकी दी गयी। जिसके बाद परेशान शिक्षक भूपेंद्र साहू ने ऑनलाइन व नगद के माध्यम से 85 हजार रुपये नँद कुमार साहू को दिए..

दोनो के मध्य बातचीत का ऑडियो वाइरल हो जाने पर हड़कम्प मच गया। मुख्यमंत्री ने भी प्रकरण को गम्भीरता से लिया व शिक्षको की पोस्टिंग में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए। आईजी रतन लाल डाँगी ने एसएसपी पारुल माथुर को जांच करवा के रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आईजी के निर्देश पर एसएसपी पारुल माथुर ने एडिशनल एसपी गरिमा द्विवेदी से जांच करवाई। जांच में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा आरोपी शिक्षक का भी बयान दर्ज किया गया..

प्रकरण में किसी प्रार्थी के न होने से पुलिस पसोपेश में थी। मामला गम्भीर होने की वजह से पुलिस ने जल्द ही उस प्रार्थी को भी ढूढ़ निकाला जिससे पोस्टिंग के नाम पर रकम मांगने की ऑडियो वाइरल हुई थी। पीड़ित शिक्षक जांजगीर जिले के सक्ति में पदस्थ भूपेंद्र साहू थे। उनकी शिकायत पर रकम मांगने वाले शिक्षक नँद कुमार साहू पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर के बंधवापारा सरकण्डा के निवास से उसकी गिरफ्तारी की गई।..

आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेमोरेंडम कथन लिया गया। पूछताछ में उसने शिक्षा विभाग में ही पदस्थ शिक्षक योगेश पांडेय के ईशारे पर यह काम करने की बात कबूल की। नए चयनित शिक्षको की सूची योगेश पांडेय ने ही उसे उपलब्ध करवाई थी। चयनित शिक्षको से पोस्टिंग के नाम पर रकम की वसूली करने के एवज में उसे केवल 5 हजार रुपये कमीशन मिलने वाले थे..

मेमोरेंडम कथन के आधार पर योगेश पांडेय पिता स्व. अशोक पांडेय उम्र 37 वर्ष निवासी गीतांजलि सिटी को उसके घर से उठाया गया। पूछ ताछ में वह पहले तो मुकरता रहा फिर सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके घर से चयनित शिक्षको की सूची के साथ पोस्टिंग के लिये वसूली गयी रकम में से 18 हजार रुपये बरामद कर लिया है

कौन है योगेश पांडेय:-

पेशे से शासकीय शिक्षक योगेश पांडेय पूर्व में दयालबंद संकुल का प्रभारी रहें है। संकुल प्रभारी होने के नाते उसे तिलक नगर बीईओ आफिस में भी कार्य करने हेतु टेबल अलाट रहा है। मिली जानकारी के अनुसार योगेश पांडेय शासकीय सेवा में होने के बाद भी पिछले कई वर्षों से सरकण्डा के नूतन चौक में मैथ्स की कोचिंग भी चलाते हैं। ऑडियो में रकम मांगने में पकड़ाया शिक्षक नँद कुमार साहू ने संकुल प्रभारी योगेश पांडेय की कोचिंग में अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान गणित की कोचिंग की थी। तबसे योगेश और नँद साहू का परिचय है। चयन के बाद योगेश पांडेय ने ही 75 हजार लेकर शहर से लगे बहतराई स्कूल में नँद कुमार साहू की पहले पोस्टिंग करवाई उसके बाद उसे वसूली करवाने के लिये बीईओ कार्यालय में अटैच कर लिया

Banner