देशी कट्टा व चाकू लेकर शहर में घूम रहे थे नाबालिग समेत 05 युवक,हो सकती थी बड़ी वारदात..

# Neeraj Makhija | 29 Jan, 2022

बिलासपुर/- शहर में खूलेआम देशी कट्टा एवं अन्य हथियार रखकर घुमने वाले आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार करने में सिविल लाइन पुलिस को सफलता हासिल हुई हैं,पकड़े गए आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों से देशी कट्टा एवं धारदार चाकू बरामद किया गया हैं..

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की महाराणा प्रताप चौक के समीप 02 बुलेट वाहन में कुछ लड़के देसी कट्टा तथा अन्य हथियार चाकू लेकर घूम रहे है जो कभी भी शहर में गंभीर अपराध कारित कर सकते हैं,जिसके बाद उक्त सूचना से पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्रीमति मंजूलता बाज के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन शनिप रात्रे द्वारा तत्काल टीम का गठन कर उक्त आरोपियों को पकड़ने हेतु टीम रवाना किया गया..

जिसके बाद थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुँच उक्त दो बुलेट मोटर सायकल में सवार पाँच युवको को रोककर पूछताछ किया गया। पूछताछ पर तीन युवक नाबालिक निकले तथा दो युवक बालिक जिनका नाम संग्राम सिंह ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम परसौड़ी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, प्रभात सिंह पिता अश्विनी सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पोसरा बाजार पारा थाना कोनी जिला बताया गया..

वही नाबालिक युवकों एवं आरोपीयों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक नग देशी कट्टा, एक नग चिड़ियामार बंदूक, दो नग बटनदार चाकू एवं एवं नग धारदार चाकू बरामद किया गया उक्त बरामद देशी कट्टा एवं चाकू रखने एवं उपयोग करने के संबंध में विधि से संघरत बालकों एवं आरोपियों को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया जो किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध आर्स एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से बरामद हथियार देशी कट्टा एवं धारदार चाकू को विधिवत् जप्त किया गया। आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर थाना लाकर उनके विरुद्ध अपराध दर्ज कर विधि से संघर्षरत बालकों एवं आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया..

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन निरीक्षक शनिप रात्रे, उनि संजय बरेठ, उप निरिक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, आर.-सरफराज खान, आर.-विकास यादव, आर.र.-देवेन्द्र दुबे, आर.-मनोज बघेल, आर.-धीरेन्द्र तोमर,आर.-राजेशनारंग,आर.-प्रफुल्ल ,आर.-रितेश मिश्रा,आर.-सौरभ तिवारी,आर. -अमित पोर्ते का विशेष योगदान रहा..

Banner