शासकीय शराब दुकान बंद होते ही उक्त महिलाओं की टीम हो जाती थी सक्रिय,अवैध शराब बेचने वाले 7 महिलाओं समेत 11 चढ़े पुलिस के हत्थे..

# Neeraj Makhija | 27 Jan, 2022

बिलासपुर/- ड्राई डे पर अवैध शराब बेचने वालों पर सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है,पुलिस ने 7 महिला सहित 11 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 500 शीशी,90 लीटर से अधिक देशी शराब कुल लगभग 50,000 रुपये का माल जब्त किया हैं..

दरअसल ड्राई डे पर पुलिस कप्तान पारुल माथुर ने पूर्व से ही सभी थाना प्रभारिओ को अवैध शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया था,जिसका परिपालन करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी द्वारा योजना बनाकर ड्राई डे पर अवैध शराब बिक्री करने वाले चिन्हित स्थान पर बड़ी कार्यवाही करने के लिए एक टीम बनाकर निगरानी रखे हुए थी..

इसी बीच सरकंडा थानां प्रभारी परिवेश तिवारी को बंधवापारा और शनिचरी बाज़ार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली,जिस पर उसने टीम बनाकर पुलिस ने क्षेत्र में दबिश दी,उक्त स्थान में 7 महिलाएं और 4 पुरुष अवैध शराब की बिक्री करते मिले,जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं सहित सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,पूछताछ में पुलिस को पता चला कि क्षेत्र की कुछ महिलाएं लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की गतिविधियों में शामिल है,ड्राई डे में शराब दुकान बंद होने का फायदा उठाते हुए ये घर से अवैध शराब की बिक्री कर रही थी,पुलिस ने आरोपियों से 500 शीशी करीब 90 लीटर अवैध शराब जब्त किया है,आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई..

पकड़े गए आरोपीयों के नाम..

1- सोनू उर्फ प्रकाश पटेल पिता रामअवतार पटेल उम्र 25 वर्ष पता शनिचरी बाजार सरकंडा घटनास्थल शनिचरी बाजार सरकंडा से 38 पाव अंग्रेजी गोवा देशी शराब 6.840 लीटर कीमती 4560 रुपए

2- पारूल चौधरी पति ब्रिज बिहारी चौधरी उम्र 34 साल साकिन शनिचरी बाजार सरकंडा घटनास्थल शनिचरी बाजार सरकंडा 40 पाव प्लेन 7.200 लीटर कीमती 3200..

3- उषा साहू पति संजय साहू उम्र 45 वर्ष पता शनिचरी बाजार सरकंडा घटनास्थल शनिचरी बाजार सरकंडा 52 देसी प्लेन 9.360 लीटर कीमती 4160..

4- अंजलि बंशकार पति सूरज वंश कार उम्र 26 वर्ष साकिन बसोर मोहल्ला बंधवापारा घटनास्थल बंधवापारा 51 नाग देसी प्लेन शराब 9.180लीटर कीमती 4080

5- सेम भाई बसोड़ पति शिवराम उर्फ बिल्लू उम्र 52 साल साकिन बसोर मोहल्ला बंधवापारा घटनास्थल बसोर मोहल्ला बंधवापारा 42 पाव देसी प्लेन जुमला 7.560 लीटर कीमती 3360 रुपए

6- रेशमा मेहरिया पति मोहन मेहरिया सकिन बंधवापारा सरकंडा घटनास्थल बंधवापारा 48 देशी प्लेन 8 लीटर 640 ml कीमती 3840 रुपए

7- किशन वंश कार पिता महेश वंशकार उम्र 21 साल साकिन बसोर मोहल्ला बंधवापारा घटनास्थल बंधवापारा 54 नग देसी प्लेन शराब 9 लीटर 720 ml कीमती 9320 रुपए

8- रघु उर्फ रघुनाथ वंशकार पिता स्वर्गीय विजय बहादुर उम्र 44 साल साकिन बंधवापारा बसोड़ मोहल्ला घटनास्थल बंधवापारा सरकंडा 55 नग देसी प्लेन 9 लीटर 900मल कीमती 44 सो रुपए

9- संतोष वंशकार पिता स्वर्गीय पंचराम वंश कार उम्र 42 साल साकिन बंधवापारा बसोड़ मोहल्ला घटनास्थल बंधवापारा 42 पाव देसी प्लेन शराब 7 लीटर 560 ml कीमती 3360 रुपया

10- भारती वंशकार पति भीम वंश कार उम्र 20 साल साकिन घटनास्थल बंधवापारा 47नग देसी प्लेन शराब 8 लीटर 460 ml कीमती 3760 रुपए

11- पार्वती वंशकार पति दिनेश वंश कार उम्र 30 साल साकिन बंधवापारा,घटनास्थल बंधवापारा 45 देसी प्लेन शराब कुल 8 लीटर 100 ml कीमती ₹3600 रुपए

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के साथ उनि बी.आर.सिन्हा,एच.आर.यदु,अशोक दुबे,सउनि चंद्रकांत ङहरिया,प्र.आर हरनारायण पाठक,महिला प्र आर सुनीता अजगल्ले,महिला आर. स्वाति, आर. बलबीर,सत्य पाटले,विवेक राय, प्रमोद सिंह,अविनाश कश्यप,पेट्रोलिंग आरक्षक सहित समस्त थानां स्टाफ का सहयोग रहा..

Banner