भाटिया निवास पहुँचे संसदीय सचिव विकास उपाध्याय...

# Neeraj Makhija | 26 Jan, 2022

बिलासपुर/- प्रदेश सरकार के संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने बिलासपुर पहुंचे थे, इस अवसर पर पुलिस ग्राउंड में ध्वजारोहण करने के पश्चात वह अपने परिवारिक मित्र प्रिंस भाटिया,, गुरमीत सिंह भाटिया के निवास दयालबंद पहुंचे और उनके परिवारिक जनों से भेंट किया

इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने स्वर्गीय सरदार सुरजीत सिंह भाटिया को श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं भाटिया परिवार के साथ अपने परिवारिक संबंध एवं अपनी संस्मरण का चर्चा किया, इस दौरान फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर युवा समाजसेवी प्रिंस भाटिया एवं फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के सदस्यों ने श्री उपाध्याय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया,श्री विकास उपाध्याय भाटिया निवास से सीधे रायपुर एयरपोर्ट को प्रस्थान किए जहां उन्हें पंजाब चुनाव हेतु पंजाब जाने का उनका नियत कार्यक्रम था, अपने व्यस्ततम कार्यक्रम से समय निकालकर भाटिया निवास पहुंचने पर युवा उद्यमी समाजसेवी श्री प्रिंस भाटिया ने विकास उपाध्याय का आभार व्यक्त किया..

 

इस अवसर पर भाटिया निवास में गुरमीत सिंह भाटिया, प्रिंस भाटिया,शहर कांग्रेस के महामंत्री समीर अहमद बबला,कांग्रेस नेता राघवेंद्र सिंह,त्रिलोक श्रीवास, मनोज श्रीवास,महेश मिश्रा, कौशल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे..

Banner