दो आरक्षकों की सूचना तंत्र आया काम,तोरवा थानां क्षेत्रान्तर्गत हुए राजश्री गुटखा लूट के मामलें में मिली सफलता..

# Neeraj Makhija | 26 Jan, 2022

बिलासपुर/- थाना तोरवा क्षेत्र अंतर्गत हुए राजश्री गुटखे के लूट के मामलें में पुलिस को सफलता मिली हैं,पुलिस ने सभी 06 आरोपियों को 48 घँटे के भीतर ही धर दबोचा हैं,वही पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से लूट का शत प्रतिशत माल बरमाद कर लिया हैं..

उक्त संपूर्ण मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान श्रीमती माथुर ने बताया कि सिरगिट्टी इंडस्ट्रीयल एरिया में राजश्री गुटखा पाउच की फैक्ट्री हैं,यहां से कोरबा के ऑर्डर पर 407 में लगभग 10 लाख का राजश्री लोड कर 24 तारीख की तड़के सुबह चालक कोरबा जाने के लिये निकला था,इसी दौरान जब वह थानां तोरवा क्षेत्र अन्तर्गग धुमा चौक के पास पहुँचा तो स्लेटी रंग की कार में सवार बदमाश पहुँचे,और उन्होंने अपनी कार से ओवरटेक करके पहले 407 को रोकवाकर चालक विजय करण से मारपीट करते हुए उसके पास रखे 1 हजार रुपये व मोबाइल को लूट के पश्चात मारपीट करते हुए लुटेरो में से एक ने अपने साथ राजश्री से भरी 407 को भी चलाते हुए ले गए,वही जिसके बाद चालक ने अपने साथ हुई लूट की जानकारी तोरवा थाने में दी थी..

वहीं सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने चारों तरफ घेराबन्दी कर लुटेरों की तलाश शुरू करते हुए सभी तरफ के सीसीटीवी फूटेज चेक करते हुए ढाबा पर लोगो से घटना के सम्बंध में पूछताछ कि वही इसी दौरान थानां तोरवा में पदस्थ आरक्षक गोविंद शर्मा व संजीव जांगड़े को सूचना मिली कि कुछ युवक राजश्री गुटखा बेचने के फिराक में है जो उक्त गुटखे को लिंगियाडीह निवासी युवक को बेचने के फिराक में है,जिसके बाद संदेह के आधार पर उनके मोबाइल के काल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की उन्होंने बताया कि उन्हें इस कार्य के लिए डेढ़ लाख रुपए में लिंगियाडीह के जनरल स्टोर संचालक पवन मौर्य ने ठेका दिया गया था,जिसके बाद उन्होंने उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया,जिन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया.

. उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार,प्रदीप आर्या,प्रकाश कांत, उप-निरीक्षक रमेश पटेल,हृदय शंकर,आरक्षक शोभित कैवर्त्य,गोविंद शर्मा,संजीव जांगड़े,अनूप किंडो,साहेब अली,अशोक चंद्राकर,रौनक पांडेय,अश्वनी पटेल, मनोज बरेठ,दीपक यादव,सतीश भारद्वाज की विशेष भूमिका रही..

प्रकरण में लूट के सामान की बरामदगी : - :

( 1 ) सफेद रंग की महिन्द्रा केयूवी -100 कार

( 2 ) आरोपियों के 06 नग मोबाईल फोन

( 3 ) सफेद रंग की स्वराज माजदा

( 4 ) स्लेटी रंग की टाटा 407

( 5 ) राजश्री गुटखा 140 पैकेट बडा एवं 35 बोरी तम्बाखू ' बरामद सामान की जुमला कीमती लगभग 25 लाख

मामलें में पकड़े गए आरोपी.

01. मोहम्मद वसीम पिता मोहम्मद युसुफ अंसारी उम्र 32 साल साकिन चुचुहियापारा मस्जिद के पास थाना सिरगिट्टी बिलासपुर छ.ग

. 02. मोहम्मद बिलाल अंसारी पिता मोहम्मद युसुफ अंसारी उम्र 26 साल साकिन बाम्बे आवास लिंगियाडीह 17 / सी थाना सरकण्डा बिलासपुर छ.ग.

03. शेख साहिल उर्फ सोनू मन्सूरी पिता शेख समीर उम्र 30 साल साकिन लिगियाडीह अटल आवास जे 04 थाना सरकण्डा बिलासपुर छ.ग.

04. पवन मौर्य पिता रमेश मौर्य 32 साल साकिंन लिगियाडीह अटल आवास क्वाटर नंबर 182 थाना सरकण्डा बिलासपुर छ.ग.

05. राकेश नायडु पिता कृष्णा राव नायडु उम्र 31 साल साकिन टिकरापारा ममता टेंट हाउस के पास थाना कोतवाली बिलासपुर छ.ग

06. राघव सोनी पिता श्रीराम स्वरूप सोनी उम्र 35 साल साकिन अटल आवास सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर छ.ग.

Banner