अध्यक्ष व सचिव ने किया बिलासपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण..

# Neeraj Makhija | 26 Jan, 2022

बिलासपुर/- 73 वा गणतंत्र दिवस बिलासपुर में भी हर्सोउल्लास के साथ मनाया गया,इस मौके पर बिलासपुर प्रेस क्लब में आन बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया गया,जहां सर्वप्रथम ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब में ध्वजारोहण किया गया,इसके बाद सभी पत्रकार राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित प्रेस क्लब भवन पहुंचे..

यहां बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई एवं सचिव इरशाद अली ने मिलकर तिरंगे झंडे की पूजा अर्चना की,ततपश्चात ध्वजारोहण किया गया,इस दौरान उपस्थित सभी पत्रकारों ने जन गण मन राष्ट्रीय गान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी,सभी ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गणतंत्र दिवस अमर रहे,वंदेमातरम के नारे भी लगाए!..

ध्वजारोहण के अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई,पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा,पूर्व कोषाध्यक्ष रमन दुबे, उपाध्यक्ष विनीत चौहान ,सचिव इरशाद अली ,सह सचिव भूपेश ओझा ,कार्यकारिणी सदस्य रितु साहू एवं प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार बलदेव सिंह ठाकुर, विनय मिश्रा ,रवि शुक्ला,अश्वनी सिंह ठाकुर, सालिकराम साहू,नीरज माखीजा,पंकज मसीह,हरिकिशन गंगवानी,विलासराव काले सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे..!

Banner