ज़िलें में कम हो रही संक्रमितों की संख्या,गुरुवार को मिलें 239 नए संक्रमित मरीज वही दो की हुई मौत..

# Neeraj Makhija | 21 Jan, 2022

बिलासपुर/- जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का सिलसिला जारी है। गुस्र्वार को,कुछ डॉक्टर्स सहित कुल 239 मरीजों की पहचान की गई। वहीं, दो की मौत हुई है, वहीं शुक्रवार सुबह तखतपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरुण सिंह भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है,उन्होंने खुद को 1 सप्ताह के लिए क्वॉरेंटाइन कर लिए हैं,साथ ही बीते दिनों में अपने संपर्क में लोगों से जांच कराने का आग्रह किया है..

वही स्वास्थ्य विभाग का भी कहना है कि आने वाले दो सप्ताह तक गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया तो कोरोना को काबू में लाया जा सकता है.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिलेवासी कोरोना महामारी का भयानक रूप देख चुके हैं,दूसरी लहर ने सभी को प्रभावित किया था। इससे लोगों ने सीख भी ली,लेकिन तीसरे लहर आने तक लापरवाह हो गए,इसके बाद भी अपेक्षाकृत मामलों में कमी आई है,अब जरूरी हो गया है कि आने वाले एक से दो सप्ताह तक जिलेवासी पूरी तरह से सावधानी बरतें और गाइडलाइन का पालन करें,ऐसे मे कोरोना के मामलों को और भी कम किया जा सकता है..

देखा जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से मरीजों की संख्या कम हो रही है,जबकि शहर में यह गति धीमी है। गुस्र्वार को शहर में 168 संक्रमित मिले हैं,साथ ही शहर के एक दर्जन से ज्यादा क्षेत्र पूरी तरह से संवदेनशील हो चुके हैं,जहां से पिछले एक सप्ताह से लगातार मामले सामने आ रहे हैं बच्चों का रखें ख्याल स्वास्थ्य विभाग भी बच्चों को लेकर चिंतित है,हर दिन 15 से 20 बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि की जा रही है, इसकी उम्र शून्य से 17 साल तक के भीतर है..

सीएमएचओ डा. प्रमोद महाजन ने भी जिलेवासियों को समझाइश दी है कि वे छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखें,खासतौर से 10 साल से नीचे बच्चों के प्रति सावधानी बरती जाए,यदि इस आयु वर्ग के बच्चे बीमार हो रहे हैं तो तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है,इसके अलावा बच्चों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने और बेवजह घर से बाहर न निकलने देने की हिदायत दी गई है।

वही गुरुवार को कोरबा निवासी 50 वर्षीय सुनील कोदवानी की संभागीय कोविड हास्पिटल और चिरमिरी निवासी 64 वर्षीय कलावती देवी की आपोलो हास्पिटल में मौत हुई है..

Banner