रमन सिंह और वीणा सिंह को फंसाने का था दबाव,नही किया इसलिए मेरे खिलाफ हुए मामलें दर्ज..

# Neeraj Makhija | 14 Jan, 2022

 रायपुर/-  दो दिन की रिमांड पूरी होने पर आज निलंबित एडीजी जीपी सिंह को अदालत में पेश किया गया। जहां फिर से उन्हें 4 दिन की रिमांड पर सौपा गया हैं। हालांकि एसीबी ने 5 दिन का रिमांड मांगा था पर 4 दिन का ही रिमांड स्वीकृत किया गया हैं। अब 18 जनवरी को दोपहर दो बजे जीपी सिंह को कोर्ट में पेश करना होगा।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार दो दिन का रिमांड पूरा होने पर जीपी सिंह को स्पेशल जज लीन अग्रवाल की अदालत में पेश किया गया। दो दिन के रिमांड में जीपी सिंह पर पूछताछ व जांच में सहयोग नही करने का आरोप लगा कर एसीबी ने एक बार फिर 5 दिन का रिमांड मांगा जिस पर जीपी सिंह की 4 दिन की सशर्त रिमांड मंजूर की गई। 18 जनवरी को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

अदालत से निकलते हुए जीपी सिंह ने कहा कि यह पालिटिकली विक्टमाइजेशन का केश हैं। जब मैं एसीबी चीफ था तो मुझ पर नान घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व उनकी पत्नी वीणा सिंह को फ़सवाने के लिए गवाहों को होस्टाइल करने का दबाव था। पर मेरे द्वारा एसा नही किया गया इसलिए मेरे खिलाफ फेब्रिकेटेड मामले दर्ज करवाये गए। चाहें जितने भी दिन की मेरी रिमांड चाहिए जांच एजेंसी को ली जा सकती हैं मुझे कोई दिक्कत नही।

ज्ञातव्य हैं कि गुडगाँव से गिरफ्तारी के बाद जीपी सिंह को सड़क मार्ग से रायपुर लाया गया हैं। और दो दिनों की रिमांड के दौरान उन्हें एसीबी मुख्यालय में ही रखा गया हैं। जहां उनके सोने के लिए बेड व भोजन की व्यव्यस्था की गई हैं।

Banner