बिलासपुर में बनेगा भव्य और सर्वसुविधायुक्त डॉ. बी आर अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन..

# Neeraj Makhija | 12 Jan, 2022

बिलासपुर/- बिलासपुर में भव्य और सर्वसुविधायुक्त सर्व समाज मांगलिक भवन की आवश्यकताओं को देखते हुए बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया से सर्व समाज मांगलिक भवन बनाने की मांग की थी। जिसमें विभागीय मंत्री ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 3 करोड़ रुपये राशि स्वीकृत की है इस राशि से सर्वसुविधायुक्त डॉ. बीआर आंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का निर्माण किया जाएगा

इस मौके पर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने न्यायधानी बिलासपुर के सर्व समाज के लोगों की ओर से मंत्री शिव डहरिया को सर्वसमाज मांगलिक भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि भवन के बन जाने से बिलासपुरवासियों को विभिन्न सामाजिक आयोजन करवाने के लिए बढ़िया स्थान उपलब्ध होगा।

Banner