प्रदेश में कोरोना दिनप्रतिदिन होते जा रहा विस्फोटक,रायपुर,बिलासपुर,रायगढ़ की स्थिति होती जा रही ख़राब, लगातार बढ़ रहे आंकड़े...

# Neeraj Makhija | 08 Jan, 2022

बिलासपुर – प्रदेश में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है,बता दे आपको अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं,तो वही शनिवार को 3455 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 13066 हो गए हैं। 3455 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 69 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। कोरोना से आज कुल 4 मौतें हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से जारी लिस्ट के मुताबिक आज रायपुर में आज 1 दिन में 1024 नए संक्रमित मरीज मिले। वही दुर्ग में 463 रायगढ़ में 455 बिलासपुर में 372 और कोरबा में 319 नए संक्रमित मरीज मिले। उक्त सभी आंकड़े स्टेट कोविड-19 कंट्रोल से सेंटर से लिए गए हैं। प्रदेश में आज जिलेवार मरीजों की संख्या इस प्रकार हैं..

वही जिस तरह से रायपुर,बिलासपुर,रायगढ़ और दुर्ग और कोरबा में कोरोना एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा हैं,उससे दिन प्रतिदिन खतरा बढ़ते दिखाई पड़ रहा हैं..

बिलासपुर शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है,आज जारी लिस्ट के मुताबिक हाईकोर्ट के महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा,थाना प्रभारी सहित 372 पॉजिटिव पाए गए हैं देखा जाए तो शहर में जिस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हो उससे एक बार फिर खतरा बढ़ गया है,

Banner