नये साल में कोरोना धमाका,राजधानी रायपुर में 73,बिलासपुर में 58 सहित प्रदेश में आज 279 नए मामलें..

# Neeraj Makhija | 01 Jan, 2022

डेस्क/- छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर बेकाबू होता दिखाई पड़ रहा हैं,स्वास्थ विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में आज 279 नए मरीज मिले हैं,जिसके साथ ही अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1000 के पार हो गई हैं...

देखा जाए तो रायपुर,बिलासपुर और रायगढ़ में कोरोना एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा हैं,आज जारी लिस्ट के मुताबिक रायपुर में 73,बिलासपुर में 58 तो वही रायगढ़ में 50 नए मामले मिले हैं.. वही देखा जाएँ तो लगातार बिलासपुर शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है,तो वही बिलासपुर पुलिस विभाग सहित नेताओं के घर में भी कोरोना की एंट्री धमाकेदार तरीके से हो चुकी हैं,

आज जारी लिस्ट अनुसार पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की पत्नी उनका बेटा,कांग्रेस नेता सहित क़ई डॉक्टर भी आज पॉजिटिव पाए गए हैं देखा जाए तो शहर में जिस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हो उससे एक बार फिर खतरा बढ़ गया है,शहर के सिविल लाइन थाने में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है जिससे खतरा और भी बढ़ सकता हैं..

Banner