प्रदेश में तेज़ी से बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप,आज 190 पर पहुँची संख्या..

# Neeraj Makhija | 31 Dec, 2021

डेस्क/- छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर बेकाबू होता दिखाई पड़ रहा हैं,स्वास्थ विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में आज 190 नए मरीज मिले हैं,जिसके साथ ही अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 500 के पार हो गई हैं...

देखा जाए तो रायपुर और बिलासपुर में कोरोना एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा हैं,आज जारी लिस्ट के मुताबिक रायपुर में 51 तो बिलासपुर में 43 नए मामले मिले हैं..

वही देखा जाएँ तो लगातार बिलासपुर शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है,तो वही बिलासपुर पुलिस विभाग में भी कोरोना की एंट्री धमाकेदार तरीके से हो चुकी है,सबसे पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई,वही उसके बाद उनकी ASP पत्नी,गुरुवार को शहर के एक थानां प्रभारी वही आज सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे कोरोना पॉजिटिव पाएं गए हैं, इसके अलावा पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मीडिया प्रभारी भी आज पॉजिटिव पाए गए हैं

मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना प्रभारी पिछले कुछ दिनों से सर्दी से परेशान थे और जब उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,जबकि उन्होंने वैक्सीन के दोनो डोज कम्प्लीट कर लिए है साथ ही पूर्व में एक बार और कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं...

फिलहाल सिविल लाइन थाना प्रभारी होम क्वॉरेंटाइन हो गए हैं,देखा जाए तो शहर में जिस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हो उससे एक बार फिर खतरा बढ़ गया है,शहर के सिविल लाइन थाने में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है जिससे खतरा और भी बढ़ सकता हैं..

Banner