बिलासपुर के युवक पर करोड़ों की कथित ठगी का आरोप,व्यापारियों से सामान व पैसा लेकर मुंबई शिफ्ट होने का आरोप..

# Neeraj Makhija | 09 Jul, 2026

बिलासपुर// शहर का एक युवक इन दिनों कथित करोड़ों रुपये की निवेश ठगी के आरोपों को लेकर चर्चा में है,पीड़ितों और सूत्रों के अनुसार, अर्पण अग्रवाल नामक युवक ने शहर के कई व्यापारियों एवं अन्य लोगों को जमीन में निवेश कर कम समय में अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया आरोप है कि इसी भरोसे पर उसने अलग-अलग लोगों से बड़ी रकम निवेश के नाम पर ली,सूत्रों का दावा है शुरू से ही अर्पण नामक यह युवक मुख्य रूप से लोगो को बहला कर इसी तरह के कृत्य करते आया हैं..

वही अब पीड़ितों का दावा है कि समय बीतने के बाद न तो निवेश की गई राशि वापस मिली और न ही वादा किया गया लाभ, आरोप है कि करोड़ों रुपये की रकम एकत्र करने के बाद युवक बिलासपुर छोड़कर मुंबई में जाकर फरार रहने लगन्ह, जिसके बाद उससे संपर्क करना भी मुश्किल हो गया सूत्रों के मुताबिक हाल ही में दो नए पीड़ितों ने अर्पण अग्रवाल के खिलाफ शिकायत शहर के सिविल लाइन थाना व सरकंडा थाना में क्रमश किए हैं।

बताया जा रहा है कि इन आवेदनों के सामने आते ही कई अन्य लोग भी सामने आने की तैयारी में हैं, जिनका दावा है कि वे भी निवेश के नाम पर आर्थिक नुकसान का शिकार हुए हैं।

छेड़खानी का भी रह चुका है आरोपी

सूत्र बताते है कि पूर्व में अर्पण द्वारा शहर के एक मॉल में लड़की से छेड़खानी का मामला भी दर्ज हुआ था...

Banner