स्वर्णिम वर्ष में और भव्य होगा मध्यनगरी दुर्गा उत्सव, विजय वर्मा बने अध्यक्ष..

# Neeraj Makhija | 07 Jul, 2026

बिलासपुर। शहर की प्रतिष्ठित मध्यनगरी दुर्गा उत्सव समिति इस वर्ष अपने गौरवशाली 50वें स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश कर रही है। स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष्य में सदर बाजार स्थित श्याम सदर सराफा परिसर में समिति की महाबैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से विजय वर्मा को समिति के स्वर्णिम वर्ष का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वहीं, समिति की स्थापना काल से जुड़े वरिष्ठ सदस्यों संजय शर्मा,जितेंद्र सोनी,राजेश वर्मा, विजय वर्मा, नारायण तवाड़कर, संतु पांडे, बबलू वर्मा, नीरज वर्मा, चुट्टू अवस्थी और प्रकाश अग्रवाल का श्रीफ़ल एवं शाल भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया

 

समिति के सदस्य अमित राय ने बताया कि 50वें स्वर्णिम वर्ष को यादगार बनाने के लिए इस बार मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, आकर्षक सजावट, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों सहित कई विशेष आयोजन किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को एक अलग और भव्य अनुभव मिल सके।

समिति ने शहर के सभी श्रद्धालुओं से स्वर्णिम वर्ष के इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां दुर्गा की आराधना का पुण्य लाभ लेने की अपील की है। बैठक में अश्वनी ताम्रकार, आशीष संथालिया, अनुग्रह मिश्रा, हीरू चंदानी, कोमल शर्मा, राज शर्मा, प्रेम जय सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Banner