भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ को मिली नई टीम,नितिन छाबड़ा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा

# Neeraj Makhija | 02 Jul, 2026

डेस्क //- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व्यापार प्रकोष्ठ की बिलासपुर शहर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में निखिल खंडेलवाल एवं बलजीत सिंह खनूजा को जिला सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी तथा जिला प्रभारी के निर्देश और भाजपा बिलासपुर शहर जिला कोर ग्रुप के निर्णय के अनुरूप की गई हैं।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल एवं भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर जिला संयोजक नितिन छाबड़ा ने व्यापार प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की।

घोषित कार्यकारिणी में निखिल खंडेलवाल को जिला सह-संयोजक का दायित्व सौंपे जाने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारिक वर्ग से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं बलजीत सिंह खनूजा की नियुक्ति को भी संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है।

निखिल खंडेलवाल एवं बलजीत सिंह खनूजा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें दायित्व सौंपा है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों और संगठन के बीच मजबूत संवाद एवं बेहतर समन्वय स्थापित कर भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही व्यापार प्रकोष्ठ में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Banner