राजभवन पहुंचा सिख समाज छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल..

# Neeraj Makhija | 24 Jun, 2026

रायपुर//- सिख समाज छत्तीसगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल आज राजभवन पहुंचकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को आगामी राज्य स्तरीय डॉक्टर्स सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं

 उन्होंने समाज द्वारा चिकित्सकों के सम्मान हेतु किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा उनका सम्मान किया जाना प्रेरणादायक पहल है।

इस अवसर पर सिख समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्यपाल को कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की विस्तृत जानकारी भी दी

 प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से महेंद्र छाबड़ा, कुलदीप चावला, तेजिंदर होरा, इंदरजीत सलूजा, भूपेंद्र मक्कड़, कुलदीप सलूजा, राजू गुंबर, हरजोत चावला, रजत छाबड़ा, हरजीत अजमानी, बलजीत भाटिया, इंदर पाल अजमानी, ऋषि सलूजा, शानू चावला, अमरीक सिंह बल्ली, रजिंदर सलूजा, महेंद्र पाल छाबड़ा, जवलीत सिंघोत्रा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे

 भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया तथा आगामी सम्मान समारोह को लेकर सकारात्मक चर्चा की। कार्यक्रम में प्रदेशभर के उत्कृष्ट चिकित्सकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Banner