प्रतिभावान विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च उठाने को तैयार है सरकार – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव..

# Neeraj Makhija | 07 Jun, 2026

बिलासपुर//- राजा साहब न्यूज़ एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2026" का भव्य आयोजन शनिवार को लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ,इस अवसर पर प्रदेश के सभी 33 जिलों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही,कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना था

  

समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव रहे। उनके साथ तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,पूर्व विधायक शैलेष पांडेय,अमित जोगी,विजय वर्मा,आशीष गोयल प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिश चंद्र कुशवाहा,राजेश गुप्ता, कुलवंत सलूजा,अशोक अग्रवाल,विनोद अग्रवाल राजा साहब न्यूज़ के संपादक राजेश माखीजा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों के चेहरे पर गर्व और खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। खचाखच भरे सभागार में विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने पूरे वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया

मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और उच्च शिक्षा के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र की प्रतिभा आर्थिक अभाव के कारण प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे प्रदेश के विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें

 

उन्होंने कहा कि आज सम्मानित हो रहे विद्यार्थी केवल अपने परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की आशा हैं। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों को "अटल बिहारी वाजपेयी अवार्ड" से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। इसके अंतर्गत अशोक अग्रवाल (सक्ती), राजेश माखीजा, विनोद अग्रवाल (सक्ती), कुलवंत सलूजा, वरुण सिंह (तखतपुर) तथा नीरज माखीजा के नाम शामिल हैं।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण तब रहा जब प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने वरिष्ठ पत्रकारों की सर्वसम्मति से युवा पत्रकार नीरज माखीजा को संगठन की प्रदेश इकाई की कमान सौंपने की घोषणा की। इस घोषणा का उपस्थित पत्रकारों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने स्वागत किया।

इस सफल आयोजन में जीटीबी कॉलेज, आचार्य इंस्टीट्यूट, उन्नति बिल्डकॉन, मार्गदर्शक इंडिया, अलायंस इंफ्राबिल्ड, आकृति इंस्टीट्यूट, विजन विस्तारा, सरैया रिसॉर्ट, महाकाल वेंचर्स, चरणस्पर्श, एलसीआईटी, बेकर्स फार्म सहित अनेक संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा,वहीं यंग डिजिटल मीडिया ने डिजिटल मार्केटिंग पार्टनर तथा बावरी स्टूडियो ने फोटोग्राफी पार्टनर के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई,साथ ही रेडियो पार्टनर के रूप में रेडियो ऑरेंज रहा.. कार्यक्रम शिक्षा, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का एक प्रेरणादायी एवं यादगार आयोजन साबित हुआ

इस पूरे कार्यक्रम में राजासाहब न्यूज के सब-एडिटर नीरज माखीजा व उनकी टीम से अभिलाष श्रीवास्तव,अमन श्रीवास्तव,पुष्पेंद्र सिंह,आकांशा मिश्रा,अंशु बजाज,राजा जंकयानी,जय माखीजा,लखन वाधवानी,अभिषेक साव, शिवांश भगत,सन्नू श्रीवास,आरजू त्रिपाठी,अनिकेत यादव,दीक्षिका सापरे,रिया जैन,प्रांजलि मिश्रा,रानी सिंह,शिला यादव,प्रीति शर्मा,दीपिका देवांगन,रूपेंद्र वैष्णव,शिपाली,अनिकेत श्रीवास्तव,शिवि पांडेय,अलीशा गोस्वामी,अक्षय,भूपेंद्र,श्रुति तिवारी,माही व चिराज सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही...

Banner