JEE Advanced 2026 में आचार्य इंस्टिट्यूट का जलवा, आद्या गुप्ता ने AIR 1518 के साथ रचा इतिहास..

# Neeraj Makhija | 03 Jun, 2026

डेस्क //- देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक JEE Advanced 2026 में Acharya Institute के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम इस वर्ष के शानदार रिजल्ट के रूप में सामने आया है। संस्थान की मेधावी छात्रा Adya Gupta ने AIR 1518 (CRL Rank 6727) हासिल कर Acharya Institute की टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल संस्थान का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का नया उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

इन विद्यार्थियों ने भी हासिल की शानदार सफलता

Adya Gupta — AIR 1518 (CRL Rank 6727) Harshit Kumar Singh — AIR 11507

Prasann Agrawal — AIR 15371

Naitik Chandwani — AIR 17114

Dhairya Ojha — AIR 19089

Aliya Aslam — AIR 19311

Utkarsh Awasthi — AIR 23859

Prakash Agrawal — AIR 25821

इन उत्कृष्ट परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि Acharya Institute लगातार विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है

 संस्थान के Director Sandeep Dwivedi ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की अथक मेहनत, अभिभावकों के अटूट विश्वास और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली का प्रतिफल है।

उन्होंने विशेष रूप से Adya Gupta की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि JEE Main के बाद JEE Advanced में भी उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन यह दर्शाता है कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता आने वाले वर्षों में हजारों विद्यार्थियों को प्रेरित करेगी।

Banner