बिलासपुर में नई कार्यकारिणी का गठन, समाजहित और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर..

# Neeraj Makhija | 16 May, 2026

डेस्क//- बिलासपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा का स्वागत करते हुए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद समिति की पहली बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधन, सामाजिक गतिविधियों और समाज को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव रखते हुए संगठन को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। घोषित नई कार्यकारिणी में प्रधान पद की जिम्मेदारी सरदार परमजीत सिंह सलूजा को सौंपी गई है।

वहीं उपाध्यक्ष के रूप में मंजीत सिंह अरोरा, महेंद्र सिंह गंभीर, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह गंभीर एवं अंकित गुंबर को शामिल किया गया है। सचिव पद का दायित्व अमरजीत सिंह डुआ तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी गुरदीप सिंह अजमानी को दी गई है। सह सचिव के रूप में बलजीत सिंह गंभीर, जसबीर सिंह गांधी एवं अमनदीप सिंह होरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सह कोषाध्यक्ष के रूप में अर्जीत सिंह सलूजा, किरणपाल सिंह चावला एवं राजकुमार सलूजा को नियुक्त किया गया है। स्टेज सचिव का दायित्व नरेंद्रपाल सिंह गांधी को सौंपा गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्यों को भी समिति में शामिल किया गया है, जो सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बैठक के दौरान समाजहित के कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक “सामाजिक सद्भावना समिति” के गठन की भी घोषणा की गई। समिति का उद्देश्य समाज की भलाई, मार्गदर्शन एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना रहेगा। सामाजिक सद्भावना समिति में कई वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों को शामिल किया गया है।

समिति में प्रधान के रूप में सरदार परमजीत सिंह सलूजा, सचिव अमरजीत सिंह डुआ एवं कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। बैठक में समाज को एकजुट रखते हुए सेवा, सहयोग और सामाजिक विकास के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया।

Banner