नकली मसालों के खेल का बड़ा खुलासा,लेकिन असली खिलाड़ी अब भी पर्दे के पीछे...?

# Neeraj Makhija | 07 May, 2026

बिलासपुर//- न्यायधानी के थोक बाजार व्यापार विहार में नकली मसालों के बड़े खेल का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है,राजस्व विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध “एवरेस्ट” मसाले की खेप जब्त की है..

कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये का माल बरामद किया गया,जिसे शहर और आसपास के बाजारों में खपाने की तैयारी थी.. जानकारी के अनुसार,व्यापार विहार स्थित एक ट्रांसपोर्ट गोदाम और में बड़ी मात्रा में संदिग्ध मसाले रखे गए थे,मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौजूद रही,कार्रवाई के दौरान गोदाम और संबंधित दुकान को सील कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है..

सबसे अहम बात यह रही कि मौके पर पहुंचे कंपनी अधिकारियों ने जब्त मसालों को अपनी कंपनी का उत्पाद मानने से साफ इनकार कर दिया,इसके बाद मिलावटखोरी और नकली ब्रांड के नाम पर कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है..

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा माल मनोज जगतवानी और रवि मंगलानी से जुड़ा बताया जा रहा है, वहीं बातचीत के दौरान मनोज जगतवानी ने बताया कि उसने यह पूरा माल व्यापार विहार के व्यापारी कपिल चंदवानी नामक कारोबारी से खरीदा था,अब जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई हैं कि आखिर नकली मसालों का यह कारोबार कितने समय से चल रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं.

देखा जाएं तो इन दिनों व्यापारियों को सिर्फ मुनाफाखोरी से मतलब रह गया हैं,इंसान की जान जाएं पर इन्हें सिर्फ मुनाफाखोरी ही करनी हैं,बहरहाल अब देखने की बात होगी कि आखिर प्रशासन इनपर क्या कड़ी कार्यवाही करती हैं,या यूं ही हर बार की तरह चलता कर दिया जाएगा..

फिलहाल प्रशासन ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए मामले की जांच तेज कर दी है,शहर में इस खुलासे के बाद लोगों में चिंता का माहौल है, क्योंकि नकली मसालों के जरिए सीधे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था..

अगले अंक में आपको वीडियो दिखाया जाएगा कि किस तरह पर्दे के पीछे व्यापारी एक दूसरे की मुनाफाखोरी के पीछे पड़ें हैं...

Banner