मोपका में यह ढाबा बना ‘आहता,खुलेआम शराब परोसने और स्टॉक का मामला उजागर..

# Neeraj Makhija | 05 May, 2026

बिलासपुर//- सरकंडा थाना क्षेत्र में नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है,मोपका स्थित सत्या शोरूम के पास एक ढाबे में कथित तौर पर खुलेआम शराब परोसे जाने और बड़े पैमाने पर स्टॉक रखकर बिक्री किए जाने के आरोप लगे हैं..

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उक्त ढाबे में टेबल-कुर्सी लगाकर ग्राहकों के बैठकर शराब सेवन की व्यवस्था की गई है, जो नियमों के विपरीत बताई जा रही है,साथ ही यहां खुलेआम शराब बेचने जैसी गतिविधियों की भी चर्चा है...

इस मामले को लेकर Raja Sahab News द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में कथित तौर पर यह सामने आया है कि ढाबे पर भारी मात्रा में शराब का स्टॉक रखा जाता है और ग्राहकों को सुविधाजनक तरीके से बैठाकर सेवन कराया जाता है..

स्टिंग में यह भी संकेत मिले हैं कि स्टॉक की मात्रा सामान्य मानकों से अधिक हो सकती है और पेय पदार्थों को डीप फ्रीजर में रखकर परोसा जा रहा है,साथ ही हर प्रकार की दारू उपलब्ध हमेशा रहती हैं...

रिपोर्ट में ढाबा संचालक का नाम सामने आया है,जिसका नाम रवि जायसवाल बताया जा रहा हैं,वही अब मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है की आखिर किसके संरक्षण में संचालक के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह खुलेआम इतना बेबाक काम कर रहा हैं..

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा है,तो संबंधित विभाग को त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए,अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं....

अगले अंक में इस स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा वीडियो भी प्रस्तुत किया जाएगा,जिसमें कथित गतिविधियों के दृश्य सामने आएंगे..

Banner