देहरादून में आर्यन का धमाका,264 रन और 8 विकेट के साथ दूसरी बार बने मैन ऑफ द सीरीज..

# Neeraj Makhija | 27 Apr, 2026

बिलासपुर//- उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 8वें ऑल इंडिया पी.सी. बट्टा मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बिलासपुर के युवा खिलाड़ी आर्यन भाटिया ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों में कुल 264 रन बनाए और 8 विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया

आपको बता दे आर्यन कासिगा स्कूल देहरादून की टीम का हिस्सा थे, जिसने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम की इस जीत में आर्यन की अहम भूमिका रही

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें मसूरी, देहरादून, असम, सोलन और ग्वालियर (मध्य प्रदेश) जैसी टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली

  

उत्तराखंड की चुनौतीपूर्ण पिच पर आर्यन ने अपने खेल से अलग पहचान बनाई। खास बात यह है कि अयानवीर ने महज 6 साल की उम्र में ही फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी जॉइन कर ली थी, और तभी से लगातार मेहनत करते हुए आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है,आर्यन की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है।

Banner