दिल्ली के राष्ट्रीय मंच पर गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,प्रतिज्ञा सिंह ने चंदखुरी से कराया सांस्कृतिक परिचय

# Neeraj Makhija | 21 Apr, 2026

दिल्ली/बिलासपुर/-  दिल्ली के हिंदी भवन में 17–18 अप्रैल 2026 को आयोजित Confederation of All India Traders (CAIT) के दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला समिट का भव्य समापन हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर से 400 से अधिक महिला उद्यमियों और प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नारी शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया

कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया और राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस दौरान संगीता पाटिल को CAIT वुमन विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सम्मानित किया गया। समिट में महिलाओं ने एकजुट होकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और इसके वर्तमान स्वरूप पर विरोध भी दर्ज कराया। साथ ही, महिलाओं को व्यापार, स्टार्टअप, MSME, डिजिटल साक्षरता और वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।

बिलासपुर टीम की शानदार भागीदारी में बिलासपुर महिला टीम की सक्रिय भागीदारी रही

जिसमें— निहारिका त्रिपाठी (अध्यक्ष),

प्रतिज्ञा सिंह (सचिव),

फिरोज अलीम (कोषाध्यक्ष),

अनामिका दुबे (कार्यकारी अध्यक्ष),

बबिता ताम्रकर (कार्यकारी अध्यक्ष),

सुमन द्विवेदी (उपाध्यक्ष) प्रमुख रूप से शामिल रहीं.

इन सभी ने महिला सशक्तिकरण और व्यापारिक विकास के मुद्दों पर अपने विचार रखे और राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान मजबूत की

संस्कृति के रंग में छाया छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर की प्रतिज्ञा सिंह एवं उनकी टीम ने छत्तीसगढ़ी गीत की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस सांस्कृतिक प्रस्तुति ने न केवल राज्य की परंपरा को दर्शाया, बल्कि पूरे मंच पर छत्तीसगढ़ की अलग पहचान भी बनाई।

संकल्प के साथ समापन समिट के अंत में सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए व्यापार में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करेंगी,यह समिट न केवल एक आयोजन रहा, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ..

Banner