रघुराज स्टेडियम में निखर रही क्रिकेट की नई प्रतिभाएं,ड्यूज बॉल से अभ्यास कर रहे बच्चे..

# Neeraj Makhija | 20 Apr, 2026

बिलासपुर/-  फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के द्वारा नवोदित क्रिकेटरों को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम एक बड़े मैदान में क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जा रहा। आईपीएल आईपीएल स्तर के इस बड़े खेल मैदान में बच्चे शानदार बल्लेबाजी तथा ड्यूज बाल से गेंदबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ,जिससे बच्चों में कलात्मक बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी सीखने का मौका मिल रहा है..

बच्चों में इस बड़े खेल मैदान से उनकी खेलने की क्षमता भी बढ़ेगी। क्षेत्र रक्षण बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी में आज रघुराज स्टेडियम में स्टेडियम में लगभग 200 से अधिक बालक बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया, बालक तथा बालिका वर्ग में आज बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

यह प्रशिक्षण बच्चों को रघुराज स्टेडियम जैसा बड़े राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान दिखाने के साथ-साथ यहां यहां खेल की प्रतिभा निखारने का भी अवसर मिलेगा। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के सीनियर कोच कमल चड्डा के मार्गदर्शन में दो दिनों तक राजा रघुराज स्टेडियम में बच्चे क्रिकेट खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। बच्चों के माता-पिता भी आज काफी संख्या में यहां अपने बच्चों का प्रशिक्षण एवं खेल देखने पहुंचे थे..

 

ऑल इंडिया पीसी भट्टा मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में आर्यन भाटिया ने लगाया शतक

उत्तराखंड में आयोजित ऑल इंडिया इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शहर के खिलाड़ी आर्यन भाटिया ने क्वार्टर फाइनल मैच में शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाया है,आर्यन ने नाबाद 115 रन बनाएं इसमें 16 चौके चार छक्के शामिल है। ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्यन ने तीन विकेट भी लिए। इसके पहले के मेचो में भी अयान ने शानदार प्रदर्शन किया

 8वां ऑल इंडिया पीसी भट्टा मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट उत्तराखंड मे फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी आर्यन भाटिया ने ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट उत्तराखंड में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कासिगा स्कूल टीम को मैच में शानदार जीत दिलाई,नाबाद 115 रन बनाकर बनाकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया है।

आज क्वार्टर फाइनल मैच कासिगा स्कूल देहरादून तथा वुड स्टॉक स्कूल मसूरी के बीच खेला गया। जिसमें कासिगा स्कूल देहरादून की टीम ने 120 रन से आसानी से अपना मैच जीत लिया। साथ ही कासिगा स्कूल देहरादून ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में आर्यन ने उत्तराखंड के पिच पर तीन विकेट भी लिए। अयान वीर कासिगा स्कूल देहरादून उत्तराखंड की टीम से खेल रहे हैं। और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहेहैं। इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों की टीम भाग भाग ले रही है जिसमें मसूरी ,देहरादून,असम, सोलान, मध्य प्रदेश ग्वालियर, 12 टीम भाग ले रही है..

Banner