जनसहभागिता का कमाल-त्रिनेत्र अभियान में जुटे 1 करोड़, सुरक्षा मिशन को नई रफ्तार

# Neeraj Makhija | 18 Apr, 2026

बिलासपुर//-  शहर में सुरक्षा और जनसहभागिता को नई दिशा देने वाले त्रिनेत्र सेवा समिति के अभियान को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। नागरिकों की स्वस्फूर्त भागीदारी से अब तक करीब 1 करोड़ रुपये की राशि एकत्रित की जा चुकी है, जो इस पहल की सफलता और भरोसे को दर्शाता है।

इसी कड़ी में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तारबाहर चौक में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने की, जिसमें कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि मौजूद रहे

 बैठक में त्रिनेत्र परियोजना को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया और इसके तकनीकी व विस्तार योजनाओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 20 अप्रैल को तकनीकी समिति की अगली बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों और अडानी गैस के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा

 अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाएगी। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों को जोड़ने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने एकमत से निर्णय लिया कि त्रिनेत्र अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा, जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके..

Banner