फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी का सरकंडा में ब्रांच 2.0 का भव्य शुभारंभ आज..

# Neeraj Makhija | 17 Apr, 2026

बिलासपुर//-  फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी की सरकंडा क्षेत्र में ब्रांच 2.0का शुभारंभ आज होने जा रहा है। 18 अप्रैल दिन शनिवार को 4:00 बजे सरकंडा सरकंडा मुक्तिधाम रोड में मार्क हॉस्पिटल के सामने सरकंडा क्षेत्र के खिलाड़ियों को मिला बड़ा खेल मैदान मिला है..

नये खेल प्रशिक्षण संस्थान के शुभारंभ की जानकारी देते हुए एकेडमी प्रबंधन ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र के नवोदय खिलाड़ियों को अब उनके घर के नजदीक ही बड़ा खेल मैदान क्रिकेट मिल रहा है,खेल मैदान में अनुशासन के संबंध एवं संस्थान के विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए।।।

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के 10 साल पूरा होने पर शहर के नवोदय खिलाड़ियों के लिए, सरकंडा क्षेत्र में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी ब्रांच 2-0 का शुभारंभ आज किया जाएगा। जिसमें खेल मैदान में सभी आयु वर्ग के बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण आज से शुरू किया गया है। आने वाले समय में इस खेल मैदान से प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट के खिलाड़ी निकल कर सामने आएंगे..

इस खेल मैदान में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी बिलासपुर के बच्चे आगे जाकर क्रिकेट के क्षेत्र में शहर का एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सके। नई शाखा में नवोदय खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है।।

महाराणा प्रताप चौक फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी खेल मैदान में पिछले 10 सालों से शहर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और इस मैदान से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आज राज्य एवं नेशनल स्तर पर क्रिकेट के क्षेत्र में शहर एवं एकेडमी का नाम रोशन कर रहे हैं।

क्रिकेट खेल का विस्तार करते हुए सरकंडा क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी के साथ फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी की नई ब्रांच 2.0 में नवोदित खिलाड़ियों को क्रिकेट के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। चूंकि महाराणा प्रताप चौक पर फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी खेल मैदान की दूरी को देखते हुए छोटे बच्चे एवं स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी ने नया खेल मैदान तैयार किया है ताकि सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले शहर के खिलाड़ी नजदीक में ही क्रिकेट खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

नई तकनीक से क्रिकेट एकेडमी में नवोदित खिलाड़ी तैयार होंगे

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने बताया की सरकंडा क्षेत्र में 60 हजार वर्ग फिट में खेल मैदान में पांच अलग-अलग पिच बनाए गए हैं। नवोदित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए नई टेक्नोलॉजी से राष्ट्रीय स्तर के कोच से बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ऑटोमेटिक बॉलिंग मशीन, स्पीड राडार गन, बाल ऑटो फीडर, से यहां बच्चों को नई तकनीक से क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पिछले 10 सालों से फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के द्वारा शहर के खिलाड़ियों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। और ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी खिलाड़ियों के माता-पिता को यहां पर समर कैंप का इंतजार रहता है..

 

उत्तराखंड में आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में आर्यन का शानदार प्रदर्शन..

आपको बता दे कि 8वां ऑल इंडिया पीसी भट्टा मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट उत्तराखंड मे फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी आर्यन भाटिया ने ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट उत्तराखंड में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले मैच में नाबाद अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई

साथ ही आर्यन ने उत्तराखंड के पिच पर तीन विकेट भी लिए। आयान ने 24 गेंद में 51 रन बनाकर सात चौके तथा तीन छक्के लगाकर महत्वपूर्ण योगदान अपनी टीम के लिए दिया। अयान वीर कासिगा स्कूल देहरादून उत्तराखंड की टीम से खेल रहे हैं और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहेहैं। इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों की टीम भाग भाग ले रही है जिसमें मसूरी ,देहरादून,असम, सोलान, मध्य प्रदेश ग्वालियर, 12 टीम भाग ले रही है..

Banner