CBSE 10वीं में शानदार प्रदर्शन, हर स्टूडेंट पास — Acharya Institute टॉप क्लास..

# Neeraj Makhija | 17 Apr, 2026

बिलासपुर। शहर के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में शुमार Acharya Institute ने एक बार फिर उत्कृष्टता की मिसाल पेश करते हुए CBSE बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में 100% परिणाम दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है,यह ऐतिहासिक सफलता न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे शहर के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है

 छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए

 प्रमुख रूप से अंशिका अग्रवाल और तनिषा चौधरी ने 98.4% अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं एम.डी. अरज़ान (97.6%), यश घड़श्याम (97.4%), आराध्या अग्रवाल (97.2%), अथर्वा क्रिसमुक्स (97.2%) और विनायक गुप्ता (97%) सहित कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया।

परिणामों की बात करें तो— 👉 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 18 से अधिक विद्यार्थी 👉 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 70 से अधिक विद्यार्थी 👉 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 135 से अधिक विद्यार्थी सफल रहे ये आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि Acharya Institute केवल टॉपर्स ही नहीं, बल्कि हर विद्यार्थी को उसकी क्षमता के अनुसार बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करता है।

इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर संदीप द्विवेदी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल अंकों तक सीमित नहीं, बल्कि अनुशासन, निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि संस्थान में आधुनिक शिक्षण पद्धति, नियमित टेस्ट सीरीज और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। संस्थान परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी Acharya Institute इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

Banner