आंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, विश्व हिंदू परिषद ने किया स्वागत.

# Neeraj Makhija | 17 Apr, 2026

बिलासपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर बिलासपुर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता की अनूठी झलक देखने को मिली।

विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग, बिलासपुर के तत्वावधान में निकाली गई इस शोभायात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और पुष्पवर्षा कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

कार्यक्रम में विभाग मंत्री राजीव शर्मा, प्रांत सह सेवा प्रमुख मनीष मोटवानी, जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता, जिला सेवा प्रमुख नीरज जग्यासी सहित भूमिका रायल और रोशनी सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का आह्वान करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।

Banner