पंचायती राज संगठन को नई मजबूती, शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

# Neeraj Makhija | 10 Apr, 2026

डेस्क //- पंचायती राज संगठन को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लेटरहेड पर जारी नियुक्ति पत्र में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार के हस्ताक्षर से बिलासपुर शहर के सक्रिय कांग्रेस नेता शिबली मेराज खान को पदोन्नत करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है

शिबली मेराज खान लंबे समय से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI), युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस सहित संगठन के विभिन्न पदों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठनात्मक अनुभव और मजबूत पकड़ के चलते उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है,उनकी इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और खासकर युवाओं में उत्साह का माहौल है।

पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पंचायती राज संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। नवीन जिम्मेदारी के तहत शिबली मेराज खान को शहरी क्षेत्रों में संगठन के विस्तार, नगर स्तर पर नई इकाइयों के गठन और नए नेतृत्व को आगे लाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आने वाले समय में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नगर संगठन के माध्यम से जोड़कर पंचायती राज के नए स्वरूप को मजबूती दी जाएगी।

Banner