वॉकी-टॉकी से ‘पुलिस स्टाइल’ में गांजा तस्करी,महिला IPS की टीम ने किया भंडाफोड़..

# Neeraj Makhija | 07 Apr, 2026

बिलासपुर//- पुलिस की तर्ज पर हाईटेक स्टाइल में गांजा तस्कर वाकी टाकी के माध्यम से गांजा की तस्करी कर रहे हैं। महिला आईपीएस की टीम ने गांजा तस्करों की पायलेटिंग करते आ रहे कार सवार युवक को पकड़ लिया है। उनके पास से 3 किलो 329 ग्राम गांजा, 2 वाकी टाकी व कार जब्त की गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है,मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

रतनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन को सूचना मिली पेंड्रा रोड की ओर कार में बड़े पैमाने पर गांजा बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। उन्होंने स्टाफ के साथ ग्राम घासीपुर के पास घेराबंदी की। इसी दौरान पेंड्रा की ओर से आ रही नीले रंग की कार सवार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर 3 किलो 329 ग्राम गांजा, 2 वाकी टाकी, मोबाइल मिला।

पुलिस ने कार सवार तस्कर सौरभ मिश्रा पिता स्व. अनिल मिश्रा 26 साल ग्राम धनगंवा गौरेला निवासी को पकड़ लिया। बताया जाता है पकड़ा गया आरोपी बड़े गांजा तस्करों की पायलेटिंग करते हुए आ रहा था। उसके द्वारा वाकी टाकी के माध्यम से पुलिस नाकाबंदी की सूचना पर बड़े गांजा तस्कर रास्ता बदलकर भाग गए। पुलिस ने 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

3 किलो मीटर का दायरा:–

तत्काल सूचना अदान प्रदान करने के लिए पुलिस वाकी टाकी का उपयोग करती हैं। उसी तर्ज पर गांजा तस्कर वाकी टाकी का उपयोग कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी करने वाले तस्कर अपनी गाड़ी के आगे पायलेटिंग करने अपने सहयोगियों को भेजते हैं और उनके द्वारा वाकी टाकी के माध्यम से पुलिस गतिविधियों की जानकारी दी जाती है। वाकी टाकी का रेंज 3 किलो मीटर दूर का दायरा रहता है।

Banner