आधी रात बवाल,कांग्रेस नेता नाजिम खान व साथियों पर बार-संचालक से की मारपीट FIR दर्ज..

# Neeraj Makhija | 31 Mar, 2026

डेस्क //- बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां आधी रात एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया,मामला तारबहार थाना क्षेत्र का है,जहां शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने युवक को घेरकर बुरी तरह पीटा.

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक उक्त पूरी घटना 31 मार्च की रात करीब 12:50 बजे की है..

भारतीय नगर में रहने वाले तौसीफ खान जो कि एमिगोस बार का संचालक हैं,उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज करते हुए बताया कि बिकी रात्रि तकरीबन 12:50 में नाजिम खान का फोन उनके फोन में बार-बार आ रहा था

इस दौरान जब उन्होंने कॉल उठाया तो आरोपी नाजिम व उसके साथियों ने दारू की मांग की वही मना करने पर फोन पर ही गाली गलौच करने लगे और न देने की स्थिति में बार मे तोड़फोड़ करने की धमकी देने लगे .

इस दौरान जब बार संचालक तौसीफ खान यह सुनकर मौके पर पहुँचें तो विवाद बढ़ गया,देखते ही देखते आरोपियों ने बार संचालक से गाली-गलौज करते हुए नाजिम खान ने डंडे से व उसके साथी सैयांन बुखारी व सलमान खान ने हाथ मुक्के से मारपीट कर दी,हमले में युवक को बाएं कनपट्टी,कोहनी व पैर भब चोट लगी हैं साथ ही मारते हुए आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी..

घटना के बाद घायल युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 119(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है..

Banner