मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बिलासपुर आगमन, सर्व पंजाबी महिला संस्था ने किया भव्य स्वागत..

# Neeraj Makhija | 29 Mar, 2026

बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज बिलासपुर आगमन पर सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में शिष्टाचार भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत किया,इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल की उपस्थिति में संस्था द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीसगढ़ की प्रांतीय अध्यक्ष रंजीत कौर दुआ के नेतृत्व में हुई इस औपचारिक मुलाकात के दौरान पंजाबी समाज की महिलाओं के उत्थान, सामाजिक सहभागिता एवं संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न जनहितकारी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की और समाज की महिलाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने संस्था के प्रयासों को प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही

इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका शशि आहूजा, महेंद्र कौर सलूजा, अपूर्वा दुआ, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद के आगामी अध्यक्ष परमजीत सिंह सलूजा, विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू सहित पंजाबी समाज की अनेक महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे..

Banner