बिलासा महोत्सव में सेवा कार्यों के लिए चंचल सलूजा सम्मानित, स्वयं सिद्धा फाउंडेशन को मिला प्रतिष्ठित सम्मान..

# Neeraj Makhija | 16 Mar, 2026

डेस्क//- शहर में आयोजित बिलासा महोत्सव एक बार फिर लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सेवा के संगम का साक्षी बना। पिछले 36 वर्षों से यह मंच कलाकारों, साहित्यकारों और समाजसेवियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा और योगदान को प्रोत्साहित करता आ रहा है।

इस वर्ष सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए स्वयं सिद्धा फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। संस्था की डायरेक्टर चंचल सलूजा को समाजसेवा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

उन्हें यह सम्मान अवार्ड और प्रशस्ति पत्र के रूप में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी, व्यास खरे, महेश श्रीवास, सोमनाथ यादव, अजय पाठक और नवीन दुबे के द्वारा प्रदान किया गया।

बिलासा महोत्सव को लोक संस्कृति के प्रदर्शन, संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए शहर का सर्वश्रेष्ठ मंच माना जाता है, जो वर्षों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करता आ रहा है। कार्यक्रम के दौरान महोत्सव के फाउंडर डॉ. सोमनाथ यादव और यश मिश्रा का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Banner