बिलासपुर में बड़े खाईवाल का खेल,मैदान में सक्रिय उसका कथित प्यादा योगेश..

# Neeraj Makhija | 08 Mar, 2026

बिलासपुर//- शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है,आपको बता दे कि सिविल लाइन क्षेत्र में दर्ज अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 6 सटोरियों की सूचना देने वाले को पुलिस ने 5-5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है,लेकिन इतने लंबे समय से थाना सरकंडा क्षेत्र में सक्रिय योगेश नामक युवक जो कि शहर के नामी खाईवालों का काम करता हैं,उसपर अब तक कानून का हाथ न पहुंचना कहीं ना कहीं सवाल खड़े करता है..

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत चिंगराजपारा में रहने वाला योगेश विश्वकर्मा नामक युवक जो लंबे समय से बड़े-बड़े सटोरियों के लिए काम करता है वही सूत्र बताते हैं कि एक बड़ा खाईवाल जिसका नाम नितिन हर्जपाल उर्फ कालू है योगेश मुख्य रूप से उसी के लिए काम करता है...

बताते चले आपको यह बड़े-बड़े खाईवाल अपने नीचे इन छोटे प्यादों को पैदा भी इसलिए करते है कि जब कभी कार्यवाही की बात हो तो पुलिस इन प्यादों को पकड़कर कार्यवाही कर लेती हैं,पर मुख्य बात तो यह हैं कि जो बड़े खाईवाल इन प्यादों को मोहरा बनाकर कर अपना काम जोर जोर से करते हैं पुलिस इन मुख्य खाईवाल तक नहीं पहुंच पाती,इसलिए अब देखने की बात होगी कि आखिर पुलिस का हाथ नितिन और उसके प्यादे योगेश तक कब पहुँच पाता हैं..

जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंगराजपारा में रहने वाला योगेश विश्वकर्मा पिछले लंबे समय से सट्टे का काम कर रहा हैं और सबसे मुख्य और मजे की बात है कि योगेश थाना सरकंडा से महज कुछ ही दूरी पर बैठकर सट्टा की लिखा पढ़ी करता हैं जहां से दिन भर में तकरीबन 20 बार से अधिक पेट्रोलिंग गाड़िया तक निकलती हैं तो क्या पुलिस को दिखाई नही पड़ता या वजह कुछ और हैं यह तो वक्त आने पर ही पता चलेगा क्योकि फिलहाल बताया जा रहा है कि युवक शहर से बाहर हैं..

चिंतनीय विषय हैं कि आखिर थाना से महज कुछ ही दूरी पर बैठकर इतने बड़े स्तर पर नामी खाईवाल का सट्टा चलाने वाले इस युवक पर आखिर पुलिस के हाथ कैसे नही पहुँचे या पुलिस के सूचना तंत्र कमजोर हैं जो थाना से महज कुछ दूरी पर एकदम चौक के पास बैठकर नामी खाईवाल की सट्टा-पट्टी लिखे हो उन्हें जानकारी न हो..

बहरहाल बताया जा रहा है कि वर्तमान स्थिति में सभी नामी खाईवाल प्रदेश से दूर नामी गिरामी गोआ,मुम्बई और अहमदाबाद जैसी जगहों पर बैठकर संचालन कर रहे हैं देखने की बात होगी कि आखिर बिलासपुर आने के बाद पुलिस इन पर क्या कार्यवाही करती है या यूं ही बेखौंफ होकर योगेश सहित उनके आकाओं ( नामी खाईवाल ) का काम करता रहेगा....??

अगले अंक में इस प्यादे और उसके आंका से जुड़ी और भी जानकारी सांझा करी जाएगी...

Banner